HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 7 April 2022

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर भाजपा ने शिशु वार्ड में फल वितरण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली

 विश्व स्वास्थ्य दिवस पर भाजपा ने शिशु वार्ड में फल वितरण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली

संजय शर्मा संपादक

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

      धार।  भाजपा स्थापना दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश भाजपा 7 से 20 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में सामाजिक न्याय पखवाड़ा मना रही है इन्हीं कार्यक्रम अंतर्गत चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आयुष्मान भारत कार्यक्रम हुआ  जिसमें आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को धन्यवाद दिया एवं जिला अस्पताल के शिशु वार्ड में फल वितरण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। 


    इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव वरिष्ठ नेता कार्यक्रम जिला प्रभारी डॉ शरद विजयवर्गीय, नगर मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर नितेश अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि शिव पटेल,जिला कार्यालय मंत्री मनोज ठाकुर, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनमचंद फकीरा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कुसुम सोलंकी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा,पार्षद रवि मेहता,मंडल उपाध्यक्ष अर्पित पटोंदिया,सोनिया राठौर, दीपक सिंधी,गौरव जाट सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। 




No comments:

Post a Comment