HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 14 April 2022

भारत रत्न बाबा साहेब अंबेडकर जयंती पर दस करोड़ रुपए लागत के दो निर्माण कार्यों का भूमिपूजन हुआ

 भारत रत्न बाबा साहेब अंबेडकर जयंती पर दस करोड़ रुपए लागत के दो निर्माण कार्यों का भूमिपूजन हुआ

संजय शर्मा संपादक

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

     धार  -  भारत रत्न बाबा साहेब अंबेडकर जयंती के अवसर पर शासकीय पी.जी. कालेज परिसर शासकीय आवास गृह के पीछे  100 सीटर संयुक्त अनुसूचित जाति जूनियर कन्या छात्रावास, लागत 605.66 लाख रुपए एवं 50 सीटर अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास, लागत 405.19 लाख रुपए का क्षेत्रीय विधायक नीना विक्रम वर्मा  द्वारा भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। 


      शुभारम्भ भारतरत्न बाबा साहेब अंबेडकर  के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया।शिलान्यास शिलाओं का अनावरण किया गया। 


        इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मालती पटेल,भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव,नगर पालिका उपाध्यक्ष कालीचरण सोनवालिया,जिला पंचायत उपाध्यक्ष कल्याण पटेल ,नपा नेता प्रतिपक्ष अजय फकीरा,मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर ,


      भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा पार्षद कमल दुबे,पार्षद राजेश सिसौदिया,सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सुप्रिया बिसेन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment