HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 25 April 2022

जिला स्तरीय त्रिदेव प्रशिक्षण व सोशल मीडिया कार्यशाला संपन्न

 जिला स्तरीय त्रिदेव प्रशिक्षण व सोशल मीडिया कार्यशाला संपन्न

भाजपा 30 अप्रैल को जिले के 1921 बूथों के अध्यक्ष,महामंत्री व बी.एल.ए प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे

संजय शर्मा संपादक

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

    धार। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सोमवार को जिला कार्यालय में जिला स्तरीय एक दिवसीय"त्रिदेव प्रशिक्षण व सोशल मीडिया कार्यशाला"संपन्न हुई।  त्रिदेव प्रशिक्षण कार्यशाला के प्रथम सत्र में  पितृ-पुरुषों के तैल चित्र पर पुष्पांजलि व दिप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया गया। 


    प्रशिक्षण कार्यशाला में मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं इंदौर महानगर संगठन प्रभारी  डॉ तेजबहादुर सिंह, अध्यक्षता  भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव,विशेष अतिथि विधायक श्रीमती नीना वर्मा,पूर्व मंत्री रंजना बघेल,भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती मोहन पटेल,सोशल मीडिया संभाग प्रभारी अंकित परमार,भाजपा वरिष्ठ नेता अनंत अग्रवाल,महेंद्र सिंह चाचू बना,डॉ राज बरफ़ा, पूर्व विधायक करण सिंह पंवार, देवेंद्र पटेल, भाजपा जिला महामंत्री क्रमशः सन्नी रिन, प्रकाश धाकड़, जयराम गावर पूर्व विधायक वेल सिंह भूरिया,कालू सिंह ठाकुर सहित जिला पदाधिकारी मंचासीन थे।


   मुख्य वक्ता डॉ तेजबहादुर सिंह ने बताया की संगठन विस्तार की दृष्टि से विगत महीनों में बूथ विस्तारक योजना संपन्न हुई।जिसमें बूथों का डिज़िटलाइजे़शन किया गया।


    भाजपा जिला राजीव यादव ने बताया की मंडलस्तरीय त्रिदेव प्रशिक्षण कार्यशाला में  मंडल अध्यक्ष,मंडल प्रभारी एवं त्रिदेव प्रशिक्षण प्रभारी को मंडलस्तर पर 30 अप्रैल को आयोजित होने वाले त्रिदेव प्रशिक्षण कार्यशाला के संदर्भ में विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया गया।  जिले की सातों  विधानसभाओं के 37  मंडलों के 1921  बूथों के बूथ अध्यक्ष,बूथ महामंत्री एवं बी.एल.ए को प्रशिक्षित किया जाएगा। जिसमें प्रशिक्षण के मुख्य विषय "संगठन का विचार-व्यवहार","कार्यपद्धती" एवं प्रदेश संगठन द्वारा निर्धारित 22 करणीयकार्य को निरंतरता के साथ बूथ स्तर पर करना है ।


    कार्यशाला के द्वितीय सत्र में सोशल मीडिया संभाग प्रभारी अंकित परमार ने सोशल मिडिया प्लेटफार्म से जुडे फेसबुक,इस्टाग्राम,ट्विटर, व्हासएप के विषय में कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुऐ बताया कि सोशल मिडिया एक दुसरे से बात रखने का एक सशक्त माध्यम है। सोशल मिडिया एवं आई टी विभाग भारतीय जनता पार्टी की रीड है। वर्तमान एवं आगामी युग टेक्नोलाजी का युग है इसलिये सभी कार्यकर्ताओ को सौशल मिडिया प्लेटफार्म पर पुरी तरह से सक्रीय रूप से कार्य करना चाहिऐ जिससे सरकार की समस्त योजनायें एवं संगठन से जुडे कार्य आम नागरिक तक आसानी से पहुंच सकें।


     इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ,सोशल मीडिया जिला संयोजक सोनू रघुवंशी ,आईटी विभाग जिला संयोजक रवि मेहता ,व्यापारी प्रकोष्ठ प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी आशीष गोयल सहित जिले सभी मंडल अध्यक्ष ,मंडल प्रभारी , भाजपा सोशल मिडिया/आई टी विभाग के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहें। कार्यशाला का संचालन सौरभ शर्मा व आभार विकास मेहरवाल ने किया। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी। 



No comments:

Post a Comment