HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Wednesday 30 March 2022

जलजीवन मिशन अन्तर्गत धार जिले में हर घर जल घोषित ग्रामों का वर्चुअल लोकार्पण संपन्न

 जलजीवन मिशन अन्तर्गत धार जिले में हर घर जल घोषित ग्रामों का वर्चुअल लोकार्पण संपन्न 

 संजय शर्मा संपादक

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

        धार।  जलजीवन मिशन अन्तर्गत धार जिले में हर घर जल घोषित ग्रामों का वर्चुअल लोकार्पण का मुख्य कार्यक्रम बुधवार को विकासखंड नालछा के ग्राम सेजवानी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। 


        कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक नीना वर्मा ने कहा कि आज इस कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी भागीदारी दी इसके लिए उन्हें आभार व्यक्त करती हूॅ।पानी है तो सबकुछ है, महिलाऐं दिन भर पानी की व्यवस्था में लगी रहती है। सरकार ने महिलाओं की समस्या को समझते हुए घर-घर पानी पहुॅचाने का कार्य किया है। इससे जो समय पानी की पूर्ति के लिए लगता था वह अब बचेगा जो महिलाओं को अपने व्यक्तित्व को बेहतर करने में सहयोग करेगा। शासन का प्रयास है कि गांव में रहने वाले लोगों को भी सभी आवश्यक मूलभूल सुविधाएॅ मिल सके। हमारा सरकार  का उद्देश्य  विकास करना है जिससे लोग आत्मनिर्भर बन सके। अब हर गांव-गांव में सड़क की व्यवस्था हैं जिससे गांवो की दिशा और दशा दोनों बदली और गांव तरक्की कर रहा है। 


      भाजपा जिला अध्यक्ष एवं  पूर्व सीसीबी अध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि पहले ग्रामीण क्षेत्र में पानी के लिए दूर दराज तक जाना पड़ता था। अब शासन ने घर-घर पानी पहुॅचाने का कार्य किया है। जब हमारे क्षेत्र के गरीब व्यक्ति समृद्ध होगे तो हमारा प्रदेश समृद्ध बनेगा। सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में हर बेहतर कार्य कर रही है। 

         पूर्व विधायक करण सिंह पंवार ने कहा कि गांव में सड़क बनने से आवागमन सुविधा  होने से वहॉ की आर्थिक अर्थ व्यवस्था मे सुधार हुआ है। सरकार द्वारा हर घर पानी की व्यवस्था की जा रही है इससे बेहतर व्यवस्था और कुछ नहीं होगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान वर्चुअली जुड़े और लोकार्पण किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके सम्बोधन को एलईडी के माध्यम से देखा और सुना।  


       इसके तहत हर घर जल घोषित 29 ग्रामों में सम्मिलित विधानसभा क्षेत्र धार की 7 योजनाऐं लागत 7.07 करोड़ रूपए से 4473 घर, विधानसभा क्षेत्र धरमपुरी की 7 योजनाऐं लागत 8.67 करोड रूपए से 2636 घर, विधानसभा क्षेत्र मनावर की 6 योजनाऐं लागत 4.91 करोड रूपए से 1575 घऱ, विधानसभा क्षेत्र सरदारपुर की 6 योजनाऐं लागत 5.84 करोड़ रूपए से 3001 घर, विधानसभा क्षेत्र कुक्षी की 3 योजनाऐं लागत 4.66 करोड़ रूपए से 1224 घरों को नल कनेक्शन के माध्यम से जल प्रदाय किया जा रहा है। 

    इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के एल मीणा, एसडीएम नेहा शिवहरे सहित जनप्रतिनिधि व आम नागरिक मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment