HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 14 March 2022

भगवान परशुरामजी जयंती पर आयोजन को लेकर सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक हुई

 भगवान परशुरामजी जयंती पर आयोजन को लेकर सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक हुई

संजय शर्मा संपादक

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

    धार।  भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुरामजी की जयंती संस्कृति अनुरूप एवं उत्साह पूर्वक मनाने हेतु साधारण बैठक धार नगर की होटल देव में आयोजित की गई बैठक के प्रारंभ में भगवान परशुरामजी को नमन कर सर्व ब्राह्मण समाज जिला अध्यक्ष पंडित विश्वास पांडे कार्यवाहक अध्यक्ष पंडित धर्मेंद्र जोशी एवं जिला संयोजक डाँ.अशोक शास्री ने अपने विचार व्यक्त किए बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्तावित हुआ कि भगवान परशुराम जयंती पर सुबह धारेश्वर मंदिर में 21 ब्राह्मण सपत्निक अभिषेक किया जाए एवं  संध्या के समय विशाल वाहन रैली निकाली जाए तथा जयंती के अगले दिन भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से निकालकर महाप्रसादी एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राएं सहित सामाजिक,राजनीतिक या अन्य किसी सामाजिक कार्य में विशिष्ट योगदान देने वाले समाज बंधुओं को सम्मानित किया जाए। 


बैठक में सर्व ब्राह्मण समाज जिला विस्तार हेतु तहसील प्रभारी बनाए गए जिसमें

   धार,पीथमपुर - संजय वाजपेई, बदनावर- अभिषेक मिश्रा, मनावर- प्रवीण शर्मा, गंधवानी - संजय शर्मा, सरदारपुर - डॉ शैलेंद्र तिवारी,धरपुरी- अश्विन जोशी ,कुक्षी - प्रेम नारायण रावल  को संगठन विस्तार हेतु जिम्मेदारी दी गई है। 

          सर्व ब्राह्मण समाज साधारण बैठक में मुख्य रूप से पं अनिल तिवारी , सचिन दवे प्रवीण शर्मा ऋषि भार्गव सुधीर त्रिवेदी उमेश शर्मा राजेश शर्मा प्रेम नारायण रावल मुन्ना व्यास गोटू शुक्ला संजय शर्मा दीपक शुक्ला अश्विन जोशी अभिषेक मिश्रा संजय वाजपेई राघवेंद्र शर्मा  शैलेंद्र तिवारी सुनील तिवारी धीरज शर्मा अजय शर्मा नवीन शर्मा राजा शर्मा सौरभ त्रिपाठी मंगेश शर्मा वरदान तिवारी देवेंद्र रावल पवन कुमार सुनील त्रिवेदी सहित अनेक समाजजन उपस्थित थे। उक्त जानकारी सर्व ब्राह्मण समाज मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।


No comments:

Post a Comment