HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 12 March 2022

भाजपा के किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्रसिंह चौहान ने बदनावर क्षेत्र का किया दौरा

 भाजपा के किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्रसिंह चौहान ने बदनावर क्षेत्र का किया दौरा

पार्टी कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने जगह- जगह किया स्वागत

संजय शर्मा संपादक

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

   बदनावर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चे के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र सिंह चौहान (खलघाट) आज बदनावर क्षेत्र के दौरे पर रहे। उन्होंने कई गांवों में पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं उन्नतसील कृषको से मुलाकात की। 


     मोर्चा  जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र सिंह चौहान तिसगांव, नागदा,कानवन, गाजनोद, कोद,बिड़वाल, बदनावर आदि जगह पहुंचे। इस दौरान उनका प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से स्वागत किया गया। 

   चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की केंद्र व राज्य सरकार ने किसानो के लिए कई योजनाएं बनाई है। पार्टी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि हम किसान हितेषी योजनाओं का लाभ किसानो को दिलवाएं। खेती को लाभ का धंधा बनाने की दिशा में केंद्र व राज्य सरकारें काम कर रही है। 


     मोदी सरकार व शिवराज सरकार की किसान हितेषी योजना से प्रदेश के लाखों किसान लाभांवित हो  रहें हैं।उन्होंने बताया कि जल्द ही जिले की कार्यकारिणी भी घोषित की जाएगी। 

   इस मौके पर पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ प्रहलाद सिंह सौलंकी,भाजपा  जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष क्रमश: अशोक सोनी, धर्मेंद्र शर्मा, भाजपा जिला मंत्री विक्रम पटेल, भाजपा  पूर्व जिला महामंत्री मनोज सोमानी,भाजयुमो जिला मंत्री महेश जाट, 


     मंडल अध्यक्ष क्रमशःमुन्नालाल पटेल, पवन डोड, उमेश पाटीदार, अक्षय शर्मा, धर्मेंद्र राठौड़ सहित लाखन सिंह नवासा,विकास शर्मा ,अशोक पटेल शांतिलाल शर्मा ,बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


   मोर्चा जिला अध्यक्ष ने  ग्राम कोद में लौह पुरुष सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। दौरे के दौरान पर्यावरण प्रेमी डॉ अमृत पाटीदार द्वारा  भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चे के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र सिंह चौहान (खलघाट),,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा का पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। 


No comments:

Post a Comment