HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 5 March 2022

भाजपा ने पौधारोपण कर मनाया यशस्वी मुख्यमंत्री का जन्म दिवस

 भाजपा ने पौधारोपण कर मनाया यशस्वी मुख्यमंत्री का जन्म दिवस

 संजय शर्मा संपादक

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

     धार । सेवा ही समर्पण है भारतीय जनता पार्टी इस लक्ष्य को चरितार्थ करते हुए भाजपा के कार्यकर्ता सेवा के साथ संगठन विस्तार में परिश्रम की पराकाष्ठा कर रहे है l भाजपा जिला संगठन द्वारा  प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जन्म दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया l 


     भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव के नेतृत्व में जिले के विभिन्न मंडलों में वृक्षारोपण सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फल वितरण स्वच्छता अभियान जैसे रचनात्मक कार्य करते हुए माननीय शिवराज जी का जन्मदिवस  सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया जा रहा हैl  इसी क्रम में शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव ,भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ शरद विजयवर्गीय ,जिला महामंत्री सन्नी रिन ने फल व फूलदार पौधा रोपण किया। इस अवसर पर  जिला कार्यालय मंत्री मनोज ठाकुर ,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ,नगर मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर नितेश अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि शिव पटेल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ईश्वर जाट,मयंक महाले, रॉकी आहूजा,सोनिया राठौर राजेंद्र राठौड़ सोनू रघुवंशी राजेश मुवेल गौरव जाट पार्षद रवि मेहता सहित भाजपा  कार्यकर्ता उपस्थित रहे l



No comments:

Post a Comment