HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 3 January 2022

माण्डू उत्सव के तीसरे दिन शास्त्रीय नृत्य की रही धूम

 माण्डू उत्सव के तीसरे दिन शास्त्रीय नृत्य की रही धूम

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

        धार  -  पर्यटन नगरी मांडू  में चल रहे  मांडू उत्सव के तीसरे दिन शनिवार को  सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। घुंघरूओ की झंकार और बैंड की मधुर धुन से मांडू की वादियां गूंज उठी।  सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का बड़ी संख्या में पहुंचे सैलानियों ने जमकर लुफ्त उठाया।

         शास्त्रीय  कथक नृत्य की प्रसिद्व नृत्यांगना आँचल सचान की कथक फ्यूज़न  की एकल नृत्य प्रस्तुति आकर्षण का मुख्य केन्द्र रही।  जिसमें  उन्होंने  गणेश वंदना , तोड़े- टुकड़े , तिहाई बोल, पढन्त और तत्कार आदि को  खूबसूरती से प्रस्तुत कर दर्शको को मन्त्रमुग्थ कर दिया। वही अंकिता अग्रवाल और साथियों की शिव- कृष्ण वंदना की प्रस्तुतियों ने  समां बांध दिया। साथ ही ईशिका के शास्त्रीय नृत्य व अन्य कलाकारों की लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुतियां हुई।


No comments:

Post a Comment