HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Wednesday 29 December 2021

पर्यटन, संस्कृति, मंत्री सुश्री उषा ठाकुर एवं मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव 30 दिसंबर को मांडू दौरे पर

  पर्यटन, संस्कृति, मंत्री सुश्री उषा ठाकुर एवं मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव 30 दिसंबर को मांडू दौरे पर 

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

         धार, - प्रदेश की पर्यटन, संस्कृति, अध्यात्म विभाग मंत्री  सुश्री उषा बाबू सिंह ठाकुर 30 दिसंबर को मांडू आएगी। प्राप्त कार्यक्रम अनुसार 30 दिसंबर को दोपहर 2 बजे इंदौर से प्रस्थान कर अपराहन 5 बजे माण्डू आगमन एवं माण्डू महोत्सव के कार्यक्रम में भाग लेंगी। कार्यक्रम पश्चात वे इंदौर के लिए प्रस्थान करेगी।

मंत्री श्री दत्तीगांव दौरे पर आएगे

        औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव 29 दिसम्बर को माण्डू आएगे एवं रात्रि विश्राम माण्डू में ही करेंगे। प्राप्त कार्यक्रम अनुसार वे 30 दिसम्बर को माण्डू में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पष्चात सायं 6 बजे माण्डू फेस्टिवल में सम्मिलित होंगे व रात्रि विश्राम माण्डू करेंगे। 31 दिसम्बर को माण्डू में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेगे। 


No comments:

Post a Comment