भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला धार द्वारा केरल के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया
संजय शर्मा संपादक
हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल
धार। भारतीय जनता पार्टी पिछडा वर्ग मोर्चा प्रदेश के आव्हान पर प्रदेश भर सहित जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष राजीव यादव एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष निलेश राठौर के नेतृत्व में केरल के पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश मंत्री एडवोकेट रंजीत श्रीनिवासन की हत्या एवं केरल राज्य में ठप्प पड़ चुकी कानून व्यवस्था के विरोध में केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन का पुतला समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में स्थानीय मोहन टॉकीज चौराहे पर दहन किया गया ।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पी विजयन हाय हाय , केरल सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए और अपना आक्रोश व्यक्त किया तथा जल्द से जल्द हत्या के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की । इस अवसर पर पिछडा वर्ग मोर्चा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र राठौर नगर मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर महामंत्री राजेश डाबी जयराज देवड़ा ,नगर पालिका उपाध्यक्ष कालीचरण सोनवानीया , जिला प. अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहन पटेल ,मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विवेक गौड़, गोपाल वैष्णव, हेमदास बैरागी, गोपाल हम्मड, संजय धारवल, कन्हैया लाल गुर्जर ,युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष देवेंद्र रावल पूर्व पार्षद राजेश हरोड़, मुन्नालाल राठौर ,उपाध्यक्ष सोनिया राठौड़ प्रकाश टामकिया , कैलाश पिपलोदिया मंत्री अंकित जैन ,राजेंद्र राठौड़ ,
कार्यालय मंत्री गौरव जाट ,हरीश आर्य,अनिल गहलोत , भय्युराम , हेमंत दांगी ,साबिर खान , एहमद खान ,कमलेश बिजवा ,सनी होड़ा ,रॉकी आहूजा ,विशाल राठौर ,देवांग पवार, नमन रावल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी संजय शर्मा व पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी अक्षय बारिया ने दी ।
No comments:
Post a Comment