HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Friday 24 December 2021

एमपी में निगम-मंडलों में नियुक्तियां- शैलेंद्र बरुआ इमरती देवी जयपाल चावड़ा राजेश अग्रवाल को मिला पद

 एमपी में निगम-मंडलों में नियुक्तियां- शैलेंद्र बरुआ इमरती देवी जयपाल चावड़ा राजेश अग्रवाल को मिला पद 

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

      भोपाल - मध्यप्रदेश में निगम-मंडलों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजनीतिक नियुक्तियां कर दी हैं। सूची में निगम और मंडलों में 16 अध्यक्ष व 9 उपाध्यक्षों के नाम हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री इमरती देवी को लघु उद्योग निगम बनाया गया है। एंदल सिंह कंषाना को एमपी एग्रो का अध्यक्ष बनाया है। इसी तरह, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पृष्ठभूमि से बीजेपी में आए विनोद गोटिया को पर्यटन विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने पिछले माह भोपाल में हुई बैठक में निर्देश दिए थे कि सरकार में राजनीतिक नियुक्तियां जल्द की जाएं।

ये नियुक्तियां की गईं

मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन - राजेश अग्रवाल

पर्यटन विकास निगम नरेंद्र सिंह तोमर को उपाध्यक्ष

राज्य सहकारी अनुसूचित जाति एवं वित्त एवं विकास निगम- रमेश खटीक

राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का अध्यक्ष सावन सोनकर

निर्मला बारेला को मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त

अमिता चपरा को मध्य प्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम का अध्यक्ष

जयपाल चावड़ा को इंदौर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष

विनोद गोटिया को मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम का अध्यक्ष

आशुतोष तिवारी को मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना निर्माण मंडल का अध्यक्ष

राजेंद्र सिंह मोकलपुर को मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम का उपाध्यक्ष

मंजू दादू को मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड का उपाध्यक्ष

मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम का अध्यक्ष रघुराज कंसाना

अजय यादव जी को मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम का उपाध्यक्ष

मध्य प्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम का उपाध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर राजकुमार कुशवाहा

मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम का अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल

मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर गिर्राज दण्डोतिया

संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम का अध्यक्ष रणवीर जाटव

मध्यप्रदेश स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट काॅरपोरेशन लिमिटेड का अध्यक्ष एंदल सिंह कंसाना

मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम का अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर इमरती देवी

मध्यप्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष पद पर जीतेंद्र लटोरिया

मध्य प्रदेश कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर नरेंद्र बिरथरे

मध्यप्रदेश कौशल विकास और रोजगार निर्माण बोर्ड के अध्यक्ष पद पर शैलेंद्र शर्मा

मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम का उपाध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर प्रहलाद भारती

मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष पद पर शैलेंद्र बरुआ को नियुक्त किया है।


No comments:

Post a Comment