HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Wednesday, 22 December 2021

कांग्रेस नेता सिंह, नाथ और तन्खा का पुतला फूंका

 कांग्रेस नेता सिंह,  नाथ और तन्खा का पुतला फूंका

भाजपा सेनापति मंडल ने त्रिमूर्ति चौराहे पर किया प्रदर्शन

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

        धार।  भारतीय जनता पार्टी सेनापति मंडल द्वारा भाजपा प्रदेश संगठन पिछड़ा वर्ग मोर्चा आह्वान पर एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव के मार्गदर्शन व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष निलेश राठौर के नेतृत्व में स्थानीय त्रिमूर्ति चौराहे पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, कमलनाथ और विवेक तन्खा का पुतला फूंककर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए दिग्विजय सिंह कमलनाथ हाय-हाय, ओबीसी विरोधी कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे लगाए इस दौरान  मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर ने कहा कि हाल ही मे पंचायत चुनाव के संदर्भ में कांग्रेस द्वारा भ्रमित याचिका से पिछड़ा वर्ग विरोधी कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर हुआ है, कांग्रेस के इस कृत्य से प्रदेश में ओबीसी वर्ग मैं रोष व्याप्त है, हाल ही में पंचायत चुनाव में   लगभग 70 हजार ओबीसी के आरक्षित पदों पर चुनाव ना होने पर ओबीसी वर्ग के साथ अन्याय हुआ  है, यह पिछड़ा वर्ग के नेतृत्व के साथ छलावा है । 


        विरोध प्रदर्शन में पिछङा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विवेक गौड़, दीपक पवार, राजेश हरोड़, आशीष गोयल, महामंत्री राजेश डाबी, पुरुषोत्तम चौहान, विजय गवली, पार्षद मनीष प्रधान, हुकुम लश्करी, देवेंद्र रावल, सोनिया राठौर,अंकित जैन, राजेंद्र राठौर, हरीश आर्य, प्रवीण गर्ग, राकेश दुर्गेश्वर, मनीष साधु, अन्नुपाल, बादल मालवीय, उमेश हांडीवाला, विष्णु राठौर, सौरभ त्रिपाठी, शांतिलाल शर्मा, कमल हरोड़, कमलेश बिंजवा, राहुल परमार, विजेंद्र ठाकुर, अमित शर्मा, नवदीप चौहान, अक्षय बारिया,शांतिलाल शर्मा, अमित शर्मा,  दिलीप पिचड़वाल, मंडल मीडिया प्रभारी प्रद्युम्न पाठक आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे । उक्त जानकारी संजय शर्मा ने दी ।


No comments:

Post a Comment