HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 11 December 2021

भाजपा की जिले में 37 मंडलो पर 12 दिसंबर को कार्यसमिति बैठक आयोजित

 भाजपा की जिले में 37 मंडलो पर 12 दिसंबर को कार्यसमिति बैठक आयोजित

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

   धार -  भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा के निर्देश पर एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव के मार्गदर्शन में आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा के 37 मंडलों में एक साथ मंडल कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई हैं जिसमें हर मंडल के एक - एक  प्रभारी नियुक्त किया गया जो बैठक में उपस्थित रह कर पार्टी की आगामी कार्य योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देकर मार्गदर्शन करेंगे ।

   मंडल कार्यसमिति में अपेक्षित श्रेणी भी बनाई गई है जिसमें मंडल अध्यक्ष/ मंडल महामंत्री, मंडल पदाधिकारी, मंडल कार्यसमिति सदस्य, वार्ड संयोजक मंडल के मोर्चा अध्यक्ष मोर्चा महामंत्री, मंडल में निवासरत मोर्चा के नगर/ प्रदेश पदाधिकारी, मंडल में निवासरत नगर के प्रकोष्ठ के संयोजक सहसंयोजक मंडल में निवासरत नगर प्रदेश पदाधिकारी मंडल में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंडल में निवासरत निर्वाचित वर्तमान जनप्रतिनिधि मंडल वर्ग प्रमुख व्यवस्थाएं टोली प्रमुख उपस्थित रहेंगे । उक्त जानकारी संजय शर्मा दी। 


No comments:

Post a Comment