HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 13 November 2021

मैने इतने स्कूलों का भ्रमण किया परन्तु इसकी बात ही कुछ अलग है- विस. अध्यक्ष गिरीश गौतम

 मैने इतने स्कूलों का भ्रमण किया परन्तु इसकी बात ही कुछ अलग है- विस. अध्यक्ष गिरीश गौतम

विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने धार जिले के  नालछा विकासखंड  ग्राम कागदीपुरा शा.एकीकृत. मा. शाला पहुंचे 

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

               धार -  मैने अभी तक प्रदेश के इतने स्कूलों का भ्रमण किया परन्तु आज कागदीपुरा शाला के बच्चो से जब बात की तो उनके पठन-पाठन के तौर तरीकों से में अभिभूत हु। उक्त बात विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने नालछा विकासखंड के ग्राम कागदीपुरा के शा.एकीकृत. मा. शाला में उपस्थित टीचर्स तथा अधिकारियों से कही। श्री गौतम आज जिले के भृमण पर थे। कलेक्टर डॉ पंकज जैन, पुलिस अधीक्षक आदित्यप्रताप सिंह भी साथ मौजूद रहे।  


           अध्यक्ष श्री गौतम के स्कूल पहुँचने पर स्कूली बच्चो ने अपने स्वयं द्वारा बनाए गए इको फ्रेंडली बुके भेंट तथा तिलक लगाकर स्वागत किया। तत्पश्चात श्री गौतम ने स्मार्ट क्लास का अवलोकन कर उपस्थित टीचर से उनके द्वारा बच्चो पढ़ाने के सम्बंध में चर्चा कर पढ़ाने के तरीके जाने। इसके पश्चात उन्होंने बच्चो को अपने पास बुलाकर उनसे उनके नाम, माता-पिता आदि के नाम पूछकर उनकी पढ़ाई के बारे में भी जानकारी ली। 


            श्री गौतम ने कक्षा 8वी में पहुँचकर बच्चो को ब्लैक बोर्ड के पास बुलाकर अपना नाम, पिता नाम, माता का नाम, प्रदेश का नाम, प्रधानमंत्री का नाम, मुख्यमंत्री जी नाम पूछ कर उसका जवाब ब्लैक बोर्ड पर लिखने को कहा। छात्रा द्वारा सभी प्रश्नों के सही प्राप्त होने पर उन्होंने उसे 500 रुपये का इनाम भी दिया और बाद में बच्चों को उन्होंने स्वयं भी ब्लैक बोर्ड पर लिखकर बच्चों को पढ़ाया।


           इसके पूर्व श्री गौतम ने पर्यटन स्थल मांडू स्थित रानी रूपमती महल, जलमहल, बाज बहादुर महल, इंको पॉइंट, मनरेगा से बने पार्क का अवलोकन, जनपद पंचायत नालछा के अंतर्गत ग्राम नालछा मे जनजाति परिवार मीरा डाबर के घर उसके परिवार एवं बच्चों के साथ भोजन किया तथा ग्राम पंचायत कार्यलय नालछा का अवलोकन कर ग्राम की समस्याओं का सुना व जनपद सी.ई.ओ., एस.डी.एम. को आवश्यक निर्देश दिए। इसके पश्चात वे ग्राम-बैडापुरा के मगन सुखराम को मिले प्रधानमंत्री आवास का अवलोकन करने पहुचे तथा उसकी गुणवत्ता देखी और उनके घर स्वल्पाहार भी किया।


No comments:

Post a Comment