HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 2 October 2021

हर एक इंसान के जीवन में आंतरिक स्वच्छता और बाहरी स्वच्छता होना चाहिए - बिंदु भूषण दुबे पर्यावरण विद्द

 हर एक इंसान के जीवन में आंतरिक स्वच्छता और बाहरी स्वच्छता होना चाहिए - बिंदु भूषण दुबे पर्यावरण विद्द 

अखिल भारतीय शांति प्रतिष्ठान संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण विषय पर एक कार्यशाला आयोजित की गई

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

          धार - संपूर्ण देश आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, पूज्य महात्मा गॉंधी जी की जयंती पर अखिल भारतीय शांति प्रतिष्ठान संस्था द्वारा धार में पर्यावरण संरक्षण विषय पर एक कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि अखिल भारतीय शांति प्रतिष्ठान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बिंदु भूषण दुबे उपस्थित होकर पर्यावण संरक्षण विषय पर मार्गदर्शन दिया। 


           कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ किया इस अवसर पर संस्था राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बिंदु भूषण दुबे भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव, संस्था  राष्ट्रीय सचिव पर्यावरणविद डॉ अमृत पाटीदार, धार कॉलेज चेयरमैन डॉ आशीष चौहान श्रीमती अल्पना जोशी, श्रीमती ममता जोशी लाखन सिंह नवासा संजय शर्मा मंचासीन रहे। 

          श्री दुबे ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि  मनुष्य में आंतरिक स्वच्छता और बाहरी सुचिता होना चाहिए स्वच्छ भारत के सिर्फ दो ही पहलू हैं पर्यावरण को शुद्ध रखेंगे तो हमें शुद्ध ऑक्सीजन प्राप्त होगी जो पीपल का वृक्ष हमें 24 घंटे ऑक्सीजन देता है उस पेड़ को कई मनुष्य अपने जीवन में एक पेड़ भी नहीं लगाते हैं लेकिन पेड़ से निकलने वाली ऑक्सीजन 24 घंटे प्राप्त करते हैं हर इंसान को कम से कम जीवन में 101  पेड़ तो अवश्य लगाना चाहिए और उसे बड़ा करने का संकल्प लेना चाहिए, इस कोरोना काल में मोदी जी ने काढ़ा पिलाकर हमारे शरीर की आंतरिक सुरक्षा दी है बाहरी सुरक्षा का हम सबको संकल्प लेकर पर्यावरण जल शुद्ध, नदिया शुद्ध और विलुप्त होती नदियों को पुनर्जीवित करने का संकल्प लेना है. 


        श्री बिंदु भूषण दुबे ने कहा कि देश में जंगल और पहाड़ भी नष्ट हो रहे हैं इनको भी हमें बचाना है जंगलों और पहाड़ों पर कई आयुर्वेदिक औषधि प्राप्त होती हैं । 


   अतिथियों द्वारा जैविक खेती करने वाले कृषकों का एवं कार्यशाला में उपस्थित युवाओं का इस माह जन्म दिवस आने वाला है उनका पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यशाला के अंत में कालेज परिसर में पौधारोपण किया गया। 


          इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बिंदु भूषण दुबे, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव, संस्था राष्ट्रीय सचिव पर्यावरणविद डॉ अमृत पाटीदार, धार कॉलेज चेयरमैन डॉ आशीष चौहान,अखिल भारती शांति प्रतिष्ठान जिला उपाध्यक्ष श्रीमती  अल्पना जोशी, पुर्व नगर पालिका अध्यक्ष  श्रीमती ममता जोशी,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लाखन सिंह नवासा,हमारा प्रयास सेवा संस्थान अध्यक्ष संजय शर्मा,विवेक गौड़,नजमु बोहरा, रविंद्र पुरोहित,श्रीमती रूपमती राठौर,हरिओम पाटीदार ,शोभाराम चौधरी सहित कॉलेज स्टॉफ उपस्थित रहा। 

कार्यशाला का संचालन विनीत चौहान ने किया आभार  अध्यक्ष संजय शर्मा ने माना।


No comments:

Post a Comment