HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 21 September 2021

किसान जवान सम्मान समारोह में जिले के हजारों किसान जुटे समारोह में हुआ किसानो का सम्मान

 किसान जवान सम्मान समारोह में जिले के हजारों किसान जुटे समारोह में हुआ किसानो का सम्मान 

भाजपा की सरकार किसान हितेषी सरकार है - दर्शन सिंह चौधरी प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा

नवनियुक्त भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री दिलीप पटोदिया के  नेतृत्व में हुआ विशाल किसान जवान सम्मान समारोह

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

          धार - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस पर किसान जवान सम्मान पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें जिले के उन्नतशील किसान पूर्व सैनिक का सम्मान एवं दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण व ट्राईसाईकिल वितरण की जा रही है जिला जिला भाजपा किसान मोर्चा द्वारा धार जिला मुख्यालय पर सम्मान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया 


               जिसमें  किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष  दर्शन सिंह चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, लोकसभा सांसद छतर सिंह दरबार, भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल , भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव,जिला पंचायत अध्यक्ष मालती मोहन पटेल, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री दिलीप पटोदिया, विधायक नीना वर्मा ,पूर्व मंत्री रंजना बघेल मंचासीन, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा  प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा हरिराम शाह,मोर्चा प्रदेश मंत्री रवि  रावलिया,रेलम चौहान ,पुर्व सांसद सावित्री ठाकुर मंचासीन रहे ।


          किसान जवान सम्मान समारोह में सर्वप्रथम महापुरुषों को दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि दी गई तत्पश्चात धार जिले के पूर्व सैनिकों को शाल श्रीफल व भगवान का चित्र भेंट कर अतिथियों ने सम्मान किया साथी जिले के 22 उन्नतशील किसानों व दिव्यांगों को ट्राईसाईकिल भेंट कर सम्मान किया।


          किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सहित जिला पदाधिकारियों ने मंच पर बैठे सभी अतिथिओं का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।


        स्वागत भाषण प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा दिलीप पटोदिया ने दिया व  मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष  दर्शन सिंह चौधरी को भगवान बलराम का चित्र भेंट कर स्वागत किया। 


            किसान जवान सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  दर्शन सिंह  चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा देश के किसानों और जवानों के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं संचालित की जा रही है, भाजपा की सरकार किसान हितेषी सरकार है केंद्र में मोदी सरकार और राज्य में शिवराज सिंह चौहान की सरकार किसान हितेषी अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही है।


    प्रधानमंत्री जी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत आत्मनिर्भर कृषि के लिए कृषि अवसंरचना निधि स्थापित करने के लिए एक लाख करोड रुपए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के जरिए  मछुआरों के लिए हजारों को रुपए पशुपालकों के लिए पशुपालन अवसंरचना विकास कोष के लिए 15,000 कोड रुपए औषधि खेती के लिए 4,000 करोड़ रुपए मधुमक्खी पालन के लिए 500 करोड़और सब्जियों की खेती के लिए 500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है साथी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के लगभग 11. 37 करोड़ किसानों के बैंक खातों में हजारों करोड़ की राशि पहुंचाए हैं ।


            श्री चौधरी  ने कहा  कि मोदी सरकार द्वारा किसानों को अल्पावधि ऋण के लिए ब्याज राजसहायता के रूप में कुल 68,318.73 करोड़ रुपये दिये हैं।


  किसान जवान सम्मान समारोह को पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा लोकसभा सांसद छतर सिंह दरबार भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव विधायक नीना वर्मा, भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने मंच से किसानों को संबोधित किया।


         किसान जवान सम्मान समारोह में धार जिले के 37 मंडलों से हजारों किसान उपस्थित रहे । इस अवसर पर धार जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ,भाजपा मंडल अध्यक्ष ,किसान मोर्चा जिला पदाधिकरी सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।


    कार्यक्रम का संचालन शिव पाल आर्य व संजय मुकाती ने किया आभार किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जगदीश जाट ने माना उक्त जानकारी किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।


No comments:

Post a Comment