HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 21 September 2021

भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश संयोजक का धार आगमन पर भव्य स्वागत हुआ,व्यापारी प्रकोष्ठ बैठक संम्पन

 भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश संयोजक का धार आगमन पर भव्य स्वागत हुआ,व्यापारी प्रकोष्ठ बैठक संम्पन

  देश को समृद्ध बनाने में व्यापारियों की अहम भूमिका है - प्रदेश संयोजक  शरद अग्रवाल 

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

        धार -  भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश संयोजक श्री शरद अग्रवाल (जबलपुर) का  जिला कार्यालय धार आगमन पर भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ ने भव्य स्वागत किया व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जन्मदिन को 17 सितंबर से 07 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण अभियान के रूप में मनाया जा रहा है  इन्ही आगामी कार्य योजना को लेकर एक बैठक आयोजित की गई जिसमे मार्गदर्शन देने मुख्य अतिथि  भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश संयोजक श्री शरद अग्रवाल,विशेष अतिथि विधायक श्रीमती नीना वर्मा ,अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव, व्यापारी प्रकोष्ठ प्रदेश प्रवक्ता आशीष गोयल मौजूद रहे। 


     सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा संगठन महापुरषों को पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलित कर बैठक विधिवत शुभारंभ की गई। 


    बैठक को मार्गदर्शन देते हुए  प्रदेश संयोजक  श्री शरद अग्रवाल ने कहा की देश को समृद्ध बनाने में व्यापारियों की अहम भूमिका है,भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो व्यापारी वर्ग को समझता है जनसंघ के समय से ही व्यापारीवर्ग भाजपा से जुड़ा रहा है। देश को और मजबुत बनाने के लिए छोटे से छोटे व्यापारी से लेकर बड़े उद्योगपति तक पार्टी की विचारधारा से जुड़े यह काम व्यापारी प्रकोष्ठ को करना है। 


    बैठक में प्रदेश सह संयोजक व्यापारी प्रकोष्ठ रमेश गोधवानी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष क्रमश डॉ शरद विजयवर्गीय,श्री कन्हैयालाल यादव,नगर पालिका उपाध्यक्ष कालीचरण सोनवानिया,नगर मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर , व्यापारी प्रकोष्ठ इंदौर जिला सह संयोजक मनोज तिवारी मंचासीन थे। 


       भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश संयोजक  शरद अग्रवाल (जबलपुर) का स्वागत अग्रवाल समाज से योगेश अग्रवाल , दिंगबर समाज से अशोक कासलीवाल , पवन जैन , आशीष गंगवाल , व्यापारी प्रकोष्ठ से प्रवीण टांक , अनूप गुप्ता , आशीष गंगवाल , होटल व्यवसायी नारायण जोशी, अनाज व्यापारी  पुनीत गंगवाल , सुमित अग्रवाल , मोहन देवड़ा सराफा एसोसिएशन साकेत अग्रवाल , शिव पटेल , सन्नी होंडा , रॉकी आहूजा , अनिल राठौर , सेमी होलसेल व्यापारी की ओर से पारस जैन ,


      शांतीलाल शर्मा, लघु भारती से  संजीव तिवारी , निखिल जैन , अन्य संघठनो से वल्लभ अग्रवाल , विजय अग्रवाल , मनीष मकवाना,आशीष खंडेलवाल, मनोज जैन, शैलेंद्र चौरसिया,कमल हरोड़, मंडल महामंत्री पुरुषोत्तम चौहान, राजेश डाबी ,दीपक सिंह रघुवंशी सोशल मीडिया अंकित जैन, महिला मोर्चा से ममता जोशी कुसुम सौलंकी ,सीमा पाल ,युवा मोर्चा से नगर अध्यक्ष देवेंद्र रावल ने किया। बैठक का संचालन मोहित तातेड़  व आभार प्रवीण टांक ने माना। 


     भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश संयोजक  शरद अग्रवाल ने भोजशाला का भृमण कर धारेश्वर मंदिर परिसर में पौधा रोपण किया। उक्त जानकारी सेवा और समर्पण अभियान मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी ।



No comments:

Post a Comment