HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 28 August 2021

भगवान बलराम जयंती मनाई व किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री के प्रथम आगमन पर स्वागत किया

 भगवान बलराम जयंती मनाई व  किसान मोर्चा  प्रदेश महामंत्री के प्रथम आगमन पर स्वागत किया 

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

    तिरला:-भगवान बलराम जयंती के उपलक्ष्य पर भाजपा मंडल तिरला  द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के नवनिर्मित प्रदेश महामंत्री दिलीप  पाटोदिया का तिरला नगर आगमन पर गर्मजोशी के साथ स्वगत किया गया फिर कार्यक्रम में भगवान बलराम एवं खेती किसानी संबधित अतिथियों ने अपने अपने विचार वयक्त किये भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जगदीश जाट ने भगवान बलराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए किसानों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ के बारे में बताया।                नव नियुक्त  किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री दिलीप पाटोदिया ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान कल्याणकारी योजनाओं के बारे में और किसान आंदोलन जिसमें किसानों को भ्रमित किया जा रहा है उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई ।


       कार्यक्रम में किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉ  अमृतलाल पाटीदार , महेश रावला, आशाराम पाटीदार,राजाराम मुकाती, वासुदेव पाटीदार,रामेस्वर पाटीदार,परमानंद उटावदा उपस्थित थे। कार्यक्रम में स्वागत भाषण भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित पाटीदार कार्यक्रम का संचालन शुभम पटवारी एवं आभार भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री संजय मुकाती ने माना। उक्त जानकारी किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी। 







No comments:

Post a Comment