HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 7 August 2021

शासकीय विद्यालय संस्था परिसर नागदा में पौधारोपण किया गया

 शासकीय विद्यालय संस्था परिसर नागदा में पौधारोपण किया गया

 

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

         धार/नागदा ( अनवर मंसुरी )-   बिना शुद्ध हवा जीवन की कल्पना शुन्य है, प्रकृति की सुंदरता पेड़-पौधों से है, जितने अधिक पेड़ होंगे उतना ही साफ व स्वच्छ वातावरण निर्मित होगा, जो जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। उक्त बातें शा.उ.मा.वि. नागदा संस्था परिसर में पौधारोपण अवसर पर मालवा महासंघ राष्ट्रीय कौषाध्यक्ष संघवी संतोष मेहता ने कही। 


           पौधारोपण में पर्यावरणविद डॉ अमृतलाल पाटीदार, संस्था प्राचार्य जी.एस. चौहान, पूर्व संस्था अध्यक्ष जगदीश भाटी, कृषक रामेश्वर साँखला, अनोखीलाल राठौड़, अनवर मंसुरी, शिक्षक मुकेश मकवाना, रिजवान कुरैशी ने संघवी मेहता द्वारा अपने माता-पिता स्व. ताराबाई-शैतानमल मेहता की स्मृति में शीशम, पाम, नीम, जाम, पीपल, आँवला सहित अलग-अलग प्रजातियों के 30 से अधिक पौधे संस्था परिसर में रोपण किये। पर्यावरण व परिसर की सुंदरता हेतु की गई पहल पर संस्था प्राचार्य द्वारा आभार व्यक्त किया गया। उपस्थित गणमान्यों द्वारा पेड़-पौधों की रक्षा का संकल्प भी लिया।


No comments:

Post a Comment