HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 29 August 2021

ग्राम विकास समिति खरसोड़ा ने कोरोना वालेंटियर्स सम्मान व नवागत किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री का स्वागत किया गया

 ग्राम विकास समिति खरसोड़ा ने कोरोना वालेंटियर्स सम्मान व  नवागत किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री का स्वागत किया गया 

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

           धार / खरसोड़ा - ग्राम विकास समिति खरसोड़ा ने मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखंड तिरला के कोरोना वालेंटियर्स सम्मान एवं  नवागत किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री  दिलीप  पाटोंदिया का स्वागत किया गया। इस अवसर पर अतिथि द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।  मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री दिलीप पाटोदिया ने अपने उद्बोधन में कहा की विगत कोरोना संक्रमण काल में कोरोना  वालेंटियर्स जो जन सेवा का कार्य किया है वह सराहनीय है ऐसे मानव सेवा कार्यो से आम जन में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत होती है। देश के प्रधानमंत्री मोदी जी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस कोरोना के संकट में फ्री वैक्सीन हो या लोगों की जान बचाने के किए गए कार्य हो इन का हम सब ऋणी है। 




          इस कार्यक्रम के दौरान मुन्नालाल पटेल मंडल अध्यक्ष, लाखन सिंह नवासा भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष, विकास शर्मा, संजय शर्मा, गोवर्धन सिंह  गोहिल, सुभाष  गुलवा, कृष्णपाल सिंह भाजयुमो मंडल अध्यक्ष, गणेश पटेल, विक्रम पटेल, विजय भावसार, तरुण शर्मा, राजेश चौधरी, गंगाराम पटेल, इंदरलाल पटेल, लूणाराम जी डाबी सरपंच, परमानंद पाटीदार, 


   कोरोना वालेंटियर कालूरामजी अदवी, विष्णु पाटीदार, विशाल ठाकुर, अंकित शर्मा, अरविंद घाटिया, अजय शर्मा, विष्णु सिंगारे, सुरज शर्मा, प्रियंकर मल्लिक आदि उपस्थित थे।संचालन विकास शर्मा समिति अध्यक्ष द्वारा किया गया एंव आभार गंगाराम पटेल द्वारा व्यक्त किया गया।




No comments:

Post a Comment