HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 19 August 2021

एक तस्वीर से पूरी कहानी बयां करने की क्षमता और ऐसी अनोखी सोच ही एक फोटोग्राफर को महान बनाती है- कलेक्टर आलोक सिंह

 एक तस्वीर से पूरी कहानी बयां करने की क्षमता और ऐसी अनोखी सोच ही एक फोटोग्राफर को महान बनाती है- कलेक्टर आलोक  सिंह

विश्व फोटोग्राफ़ी डे पर कैमरामैन एसोसिएशन एवं वेलफेयर सोसाइटी  द्वारा पौधारोपण किया गया 

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

               धार - कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने आज धार डिस्ट्रिक्ट कैमरामैन एसोसिएशन एवं वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा फड़के स्टूडियो, खांडेराव टेकरी पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में पहुँच कर पौधरोपण किया, साथ ही आयोजित होने वाली फोटोग्राफी प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन भी किया।


            सर्वप्रथम श्री सिंह ने स्व. श्री फड़के साहब के स्टेच्यू पर माल्यार्पण कर कहा कि धार जिला एक ऐसा जिला है जिसने कला के क्षेत्र में अपनी अलग ही छबि पूरे देश मे कायम की है तथा एक तस्वीर से पूरी कहानी बयां करने की क्षमता और ऐसी अनोखी सोच ही एक फोटोग्राफर को महान बनाती है।


            श्री सिंह ने फोटोग्राफी को लेकर अपने कई अनुभव भी कार्यक्रम में मौजूद फोटोग्राफर्स से साझा किए। कार्यक्रम के दौरान कोविड में दिवंगत हुए वरिष्ठ फोटोग्राफर स्व. गिरिराज  उपाध्याय एवं स्व.डॉ सुरेंद्र यादव  को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।


         कार्यक्रम की अध्यक्षता धार प्रेस क्लब के सचिव एवं वरिष्ठ समाजसेवी डाँ. अशोक शास्त्री, विशेष अतिथि वरिष्ठ फोटोग्राफर आनंद दीक्षित, पवन अग्रवाल, चेतन सोनी तथा हेमंत खानविलकर थे। कार्यक्रम में डाँ अशोक शास्त्री एवं आनंद दिक्षित ने भी अपने विचार रखे।


       कार्यक्रम में अतिथिओं का स्वागत पत्रकार संजय शर्मा ,प्रवीण उज्जैनकर ,साबिर खान ने किया इस अवसर पर  धार डिस्ट्रिक्ट कैमरामैन एसोसिएशन एवं वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सन्नी होडा ने किया और आभार लाइक खान ने माना।  






No comments:

Post a Comment