HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 10 July 2021

जिला न्यायालय परिसर धार में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया

  जिला न्यायालय परिसर धार में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया

सस्ता, सुलभ और शीघ्र न्याय प्रदान करना ही लोक अदालत का मुख्य  उदेश्य  है - जिला एवं सत्र न्यायाधीश 

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

          धार - राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के आदेश  और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देश में और माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय, श्री बिनोद कुमार द्विवेदी, के मार्ग-दर्षन में जिला न्यायालय परिसर धार एवं तहसील न्यायालय-कुक्षी, बदनावर, धरमपुरी, सरदारपुर, मनावर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया।


        लोक अदालत का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री बिनोद कुमार द्विवेदी, नेशनल लोक अदालत के नोडल अधिकारी श्री हरिशरण यादव, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती एस.विनीता एवं अभिभाषक संघ धार के अध्यक्ष  कमल दुबे, एवं समस्त न्यायाधीशगण की उपस्थिति में संपन्न हुआ। 

           नेशनल लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के दाण्डिक एवं सिविल राजीनामा योग्य कुल 555 मामलों का निराकरण किया गया, जिसमें 1,490 व्यक्ति लाभन्वित हुए व. 8,51,61,215/-रूपये की राषि के अवार्ड पारित किये गये है। 

          साथ ही प्रीलिटिगेषन के कुल 4,229 प्रकरण निराकरण हेतु रखे गये, जिनमें कुल 795 प्रकरणों का निराकरण किया गया तथा राशि  रू 4,57,96,439/-रूपये की राशि के अवार्ड पारित हुआ व कुल 1,322 व्यक्ति लाभान्वित हुए।


            नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने के लिए समस्त न्यायाधीशगण, अभिभाषकगण न्यायालयीन कर्मचारियों, नगरपालिका, समस्त विभागों एवं पक्षकारों का आभार सचिव श्रीमती एस.विनीता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रकट किया गया। 


No comments:

Post a Comment