HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Friday 16 July 2021

जिला प्रशासन, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय से कार्य करें - प्रभारी मंत्री श्री चौधरी

 जिला प्रशासन, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय से कार्य करें -  प्रभारी मंत्री श्री चौधरी

भाजपा कार्यालय पर प्रभारी मंत्री ने कहा मध्यप्रदेश स्वास्थ्य और शिक्षा में देशभर में मॉडल राज्य बना 

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

              धार -  मध्यप्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री एवं धार जिला प्रभारी मंत्री  प्रभुराम चौधरी का धार जिला भाजपा कार्यालय पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव सहित कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया प्रभारी मंत्री द्वारा उद्बोधन में कार्यकर्ताओं से कहा कि मुख्यमंत्री ने जनभागीदारी मैं प्रत्येक कार्यकर्ताओं को यह विश्वास दिलाता हूं कि क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोडूंगा,शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था और जनकल्याणकारी योजनाओं में हमारा प्रदेश देश का मॉडल राज्य बना है, हमारी केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं को अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में भाजपा कार्यकर्ता सहभागी बने,  हमारा लक्ष्य पथ और प्रण अंत्योदय हो । मेरा स्पष्ट निर्देश है कि स्थानीय जिला प्रशासन भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ समन्वय से कार्य करें  उक्त वक्तव्य जिला भाजपा कार्यालय पर जिले के  प्रभारी मंत्री श्री प्रभुराम चौधरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही 


    उन्होंने सेवा ही संगठन के माध्यम से किए गए सेवा कार्यों की सराहना की  वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने प्रभारी मंत्री प्रभुराम चौधरी को बधाई जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि  मार्गदर्शन में हमारा जिला विकास कार्यों के नए आयामों को छुएगा हम सब एक नए स्वर्णिम मध्यप्रदेश के विकास में सहभागी बनेंगे। 


         कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रभारी मंत्री एवं अतिथियों द्वारा पार्टी के महापुरुषों पर पुष्प माला एवं दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया गया स्वागत भाषण भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने दिया । 


          सांसद छतर सिंह दरबार, पूर्व मंत्री रंजना बघेल, प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव, धार विधायक श्रीमती नीना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष मालती मोहन पटेल , पूर्व सांसद सावित्री ठाकुर पूर्व विधायक करण सिंह पंवार सहित पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पार्टी पदाधिकारी मंचासीन थे, भाजपा जिला संगठन ने स्मृति के रूप में भगवान गणेश जी की प्रतिमा भेंट की गई। 


         इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्षों में  अनंत अग्रवाल, प्रभु राठौर, खेमराज पाटीदार,  मोहन घायल,  दिलीप पाटोदिया, पूर्व विधायक वेल सिंह भूरिया, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ,डॉ शरद विजयवर्गीय ,डॉ प्रहलाद सिंह सौलंकी,देवेंद्र पटेल, संजय बघेल,जगदीश जाट,सरदार मेढ़ा,सन्नी रिन भाजपा जिला पदाधिकारी सहित सभी मोर्चे के अध्यक्ष व जिले के मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन केशरीमल सेनापति मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर ने किया व आभार भाजपा जिला महामंत्री मनोज सोमानी ने माना।




No comments:

Post a Comment