HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 27 June 2021

भाजपा का पौधरोपण कार्यक्रम जारी,सेनापति मण्डल में अलग अलग क्षेत्रों में हो रहा पौधरोपण

 भाजपा का पौधरोपण कार्यक्रम जारी,सेनापति मण्डल में अलग अलग क्षेत्रों में हो रहा पौधरोपण

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

             धार - भारतीय जनता पार्टी धार नगर द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 23 जून बलिदान दिवस से 6 जुलाई जन्म जयंती तक आयोजित कार्यक्रम बूथ स्तर पौधारोपण अभियान जारी है । भाजपा धार सेनापति मण्डल अध्यक्ष विपिन राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय महाराणा प्रताप उद्यान, बसन्त विहार कॉलोनी स्थित नीलकंठेश्वर मन्दिर,  शिव विहार कॉलोनी उद्यान, त्रिमूर्ति नगर स्थित सांवरिया मन्दिर परिसर, सुभाषचंद्र बोस प्रतिमा स्थल और प्रकाश नगर स्थित उद्यानो में पौधारोपण किया गया, वही महामंत्री कार्यक्रम प्रभारी पुरुषोत्तम चौहान ने बताया कि डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती 06 जुलाई तक प्रतिदिन अलग अलग क्षेत्रों में पौधारोपण किया जाएगा । 


             इस अवसर पर भाजपा महामंत्री राजेश डाबी, कार्यालय मंत्री दीपक शर्मा, उपाध्यक्ष विपुल चोपड़ा, पार्षद मनीष प्रधान, एडव्होकेट कमल दुबे, पूर्व पार्षद दीपक पवार नगर मंत्री सीमा पाल, अंकित जैन,  मनीष साधु, ईश्वर वैष्णव, प्रद्युमन पाठक, राकेश दुर्गेश्वर, दीपक बिडकर, देवांग पंवार, विकास गुणे, महेंद्र दुबे, शिवशंकर वर्मा, ओमप्रकाश सोलंकी, विजयरानी सोलंकी, मीना दुबे, गायत्री दुबे, जया दुबे, साधना विश्वकर्मा, पूजा माली, सरोज जैन, रचना नागेंद्र पाल, शैलेंद्र चौरसिया, महेश राठौर, राजेंद्र जैन, महेश वसुंधरा, बृजेश दुबे, राजू अग्रवाल, राजेश दांगी, पीयूष यादव, अन्नतेश दुबे, विकास मराठा, कैलाश कल्याणे, रवि  जैन, आदि जन उपस्थित थे । उक्त जानकारी मंडल के मीडिया प्रभारी प्रद्युम्न पाठक ने दी ।



No comments:

Post a Comment