HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 5 June 2021

वृक्षों की देखभाल के लिए सराहना की पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधा रोपण

 वृक्षों की देखभाल के लिए सराहना की पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधा रोपण

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल


      धार -  पर्यावरण के संतुलन हेतु स्वास्थ्य विभाग कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी खाण्डेराव टेकरी फड़के मार्ग धार में निरंतर विगत वर्षो से किये जा रहे वृक्षारोपण कार्य को कार्यालय के कर्मचारियो द्वारा वृक्षो की देखभाल का परिणाम विश्व पर्यावरण दिवस पर मुर्तरूप देखने को मिला। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ जितेन्द्र चौधरी, सिविल सर्जन डाॅ अनुसुईया गवली,डॉ संजय भंडारी सहित कर्मचारियों द्वारा निरंतर किये जा रहे कार्यो की सराहना की गयी। वृक्षो की देखभाल में रात दिन सतत मेहनत करने वाले कर्मचारियों की निस्वार्थ मेहनत रंगलाई एवं आज कार्यालय परिसर जो कि पुरा पथरिला क्षैत्र है, उसमें लगभग 300 पौधे लहलहा रहे है। पर्यावरण की दिशा स्वास्थ्य विभाग में किये गये वृक्षारोपण से पर्यावरण के प्रति संवेदना काफी सराही जा रही है।


No comments:

Post a Comment