HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 24 May 2021

भाजपा सादलपुर मंडल द्वारा कमलनाथ के खिलाफ थाना प्रभारी परिहार को ज्ञापन दिया

 भाजपा सादलपुर मंडल द्वारा कमलनाथ  के खिलाफ  थाना प्रभारी परिहार को ज्ञापन दिया

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

            धार - पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ  की देशद्रोही मानसिकता के खिलाफ,उनके ऊपर कानूनी कार्यवाही हेतु , भाजपा सादलपुर मंडल अध्य्क्ष मुन्नालाल पटेल के नेतृत्व में   सादलपुर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा थाना प्रभारी  परिहार  को ज्ञापन दिया। 

            भाजपा सादलपुर मंडल अध्य्क्ष मुन्नालाल पटेल ने बताया की  वर्तमान समय में जहाँ एक ओर सम्पूर्ण राष्ट्र आंदोलन के रूप में एकजुट होकर वैश्विक महामारी कोराना से लड रहा है। वही कांग्रेस अपनी नकारात्मक-औछी राजनीति करते हुए अन्तराष्ट्रीय स्तर पर देश की छबि गिराने और देश की पहचान कोराना के नाम से बनाने का असफल षड्यंत्र किया है। जिससे सभी देशवासी स्तब्ध है। 

            विगत् दिनों प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा इंडियन वैरिएंट कोरोना -  हमारी पहचान मेरा भारतीय कोविड  भारतीय कोरोना  जैसी टिप्पणी करके अपने देश का अपमान किया है, कमलनाथ का उक्त वक्तव्य देश के जनमानस का स्वाभिमान व आत्मबल गिराकर कोरोना के प्रति अपनी लडाई को कमजोर करने वाला है। एक ही समय में चायनिस कोरोना को इंडियन कोरोना, मौत के झुठे आंकडे और कांग्रेसी विधायको को आग लगाने के लिए प्रेरित करना, किसी बडी साजिश की रणनीति का हिस्सा लगता है।

             ज्ञापन देने में पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश  वर्मा चतर सिंह  ठाकुर बिजुर गोवर्धन सिंह गोहिल महामंत्री लोकेंद्र सिंह पत्रकार सतीश  मंडल उपाध्यक्ष आदि मंडल के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। 


No comments:

Post a Comment