HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 27 April 2021

कोरोना से लड़ने के ल‍िए बदनावर अस्पताल में लगेगा नया ऑक्सीजन प्लांट

 कोरोना से लड़ने के ल‍िए बदनावर अस्पताल में लगेगा नया ऑक्सीजन प्लांट



उद्योग मंत्री दत्तीगांव के निर्देश पर जारी हुआ वर्क आर्डर

संजय शर्मा संपादक

हैलो धार पत्रिका

     धार /बदनावर -  शासकीय अस्पताल में नया ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए कवायद शुरू हो गई है।  ऑक्सीजन प्लांट का काम जल्द शुरू होने जा रहा है। कोरोना संक्रमित मरीजों की गंभीर हालत होने पर मरीजों को ऑक्सीजन की सबसे अधिक जरूरत पड़ती है। इससे काफी हद तक मरीजों को राहत म‍िल जाएगी। 

           प्रदेश सरकार के उद्योग मंत्री व क्षेत्रीय विधायक राजवर्धनसिंह दत्तीगांव के निर्देश पर अस्पताल में 26 लाख 50 हजार लागत से आक्सीजन प्लांट स्थापित होगा। इसके लिए वर्क आर्डर भी जारी हो चुका है। देव एंड पूर्ति सिस्टम अहमदाबाद की कंपनी को ऑक्सीजन प्लांट लगाने का आर्डर दिया गया है। जिसमे कोटेशन शर्तो अनुसार राशि का 40 प्रतिशत भुगतान 10 लाख 60 हजार रुपए राशि का भुगतान भी कर दिया गया है। 

        कोरोना संक्रमित मरीजों की गंभीर हालत होने पर मरीजों को ऑक्सीजन की सबसे अधिक जरूरत पड़ती है। इसलिए प्रशासन ऑक्सीजन की आपूर्ति को लेकर गंभीर है। 

      उद्योग मंत्री दत्तीगांव ने बताया कि आक्सीजन प्लांट लगने से अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में आक्सीजन की उपलब्धता रहेगी। उन्होंने कहा कि कोरोना मरीजो के इलाज में कोई कमी नही आने दी जाएगी। हम सभी आवश्यक संसाधन जुटा रहे है।


No comments:

Post a Comment