HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday, 12 April 2021

बाल कल्याण समिति धार जिला अध्यक्ष व सदस्य को 3 वर्षो के लिए राज्य शासन ने किया नियुक्त

 बाल कल्याण समिति धार जिला अध्यक्ष व सदस्य को 3 वर्षो के लिए राज्य शासन ने किया नियुक्त

 श्रीमती हर्षा देवेन्द्र रूनवाल होंगी बाल कल्याण समिति धार जिला अध्यक्ष 

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका / हैलो न्यूज़ पोर्टल  

      धार- जिला उपभोक्ता फोरम की वरिष्ठ सदस्य (जज) रही श्रीमती हर्षा देवेन्द्र रूनवाल को राज्य शासन ने जिला धार में बाल कल्याण समिति का अध्यक्ष (चेयरमेन) नियुक्त किया है।


राज्य शासन द्वारा बालकों की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम 2015 की धारा 27 की उपधारा (1)  तथा (2) सहपठित नियम 2016 का नियम 88(10) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को उपयोग में लाते हुए जिला धार में बाल कल्याण समिति का गठन किया है। 3 वर्षो के लिए हर्षा देवेन्द्र रूनवाल को अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौपी गई है। समिति न्यायापीठ के रूप में कार्य करते हुिए समिति को दंड प्रक्रिया संहित 1973 द्वारा प्रथम श्रेणी  मजिस्ट्रेट की शक्तियां प्राप्त होगी।

गौरतलब है कि श्रीमती हर्षा देवेन्द्र रूनवाल समाजसेवा के साथ-साथ धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। आपको शासन द्वारा कई महत्वपूर्ण समितियों, पदों पर नियुक्त कर आपके सेवा कार्यो पर मोहर लगाई है। 

इस प्रतिष्ठित बाल कल्याण समिति में सदस्य के रूप् में धार के ख्यात समाजसेवी  पंकज जैन, वरिष्ठ पत्रकार   प्रेमविजय पाटिल  संदीप कुमार कानूनगों, श्रीमती मिताली प्रधान को राज्य शासन ने नियुक्त किया है।




No comments:

Post a Comment