HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Wednesday 31 March 2021

म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा ग्राम विकास समिति पदाधिकारियों की जल संरक्षण पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई

 म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा ग्राम विकास समिति पदाधिकारियों की जल संरक्षण पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

             धार - ग्राम खरसोड़ा में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा जल संरक्षण पर तिरला विकासखंड के ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारियों की एक दिवसीय  कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें मार्गदर्शन देने संभाग समन्वयक मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के श्री नवनीत रत्नाकर, जिला समन्वयक जय दीक्षित , तिरला ब्लॉक समन्वयक रजनी यादव एवं प्रदेश मंत्री अखिल भारतीय शांति प्रतिष्ठान पर्यावरण प्रेमी डॉ अमृत पाटीदार, हमारा प्रयास सेवा संस्थान अध्यक्ष संजय शर्मा उपस्थित रहे ।


             कार्यशाला का संचालन ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति खरसोड़ा अध्यक्ष विकास शर्मा द्वारा किया गया कार्यशाला में जल संरक्षण पर्यावरण एवं जन सहयोग से ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति किस प्रकार कार्य कर सकते हैं इस पर अतिथि द्वारा विस्तृत बताया गया ।


              ग्राम विकास समिति द्वारा कार्यशाला में आए सभी प्रतिभागियों को निशुल्क सैनिटाइजर व मास्क एवं गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए जल पात्र वितरण किए गए ।  


             संभाग समन्वयक नवनीत रत्नाकर द्वारा कार्यशाला में बताया कि हमें आने वाले समय में जन अभियान परिषद से जुड़कर पर्यावरण जल संरक्षण एवं अन्य गतिविधियों में भाग लेकर सहयोग करना है जिला समन्वयक जय दीक्षित द्वारा बताया गया कि मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद सामाजिक कार्य कर ग्रामीणों में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर शासन की जन कल्याण योजनाओं का प्रचार प्रसार कर रही है   


                     प्रस्फुटन समिति भी जन अभियान के माध्यम से इन महत्वपूर्ण योजनाओं से जुड़कर सामाजिक कार्य कर सकती हैं । पर्यावरण प्रेमी डॉ अमृत पाटीदार द्वारा अतिथियों को पौधा बैठकर स्वागत किया गया एवं प्रस्फुटन समिति द्वारा पौधारोपण भी किया गया । 

          इस अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति से खेमराज लववंशी, इंदरलाल पटेल, अरविंद घटिया, अर्जुन हाड़ा, कृष्णा पटेल नलावदा, विष्णु पांडर, अशोक सिंगारे, मनोहरसिंह दांगी , कालुराम  अडवी, राजेन्द्र  लोहारी, उमेश सिंगार, विशाल ठाकुर, हरिराम जी पाडल्या, उपस्थित रहे व आभार विष्णु आकोदा ने माना। 


No comments:

Post a Comment