HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 22 March 2021

मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के सफलतम 1 वर्ष पूर्ण होने पर पत्रकार वार्ता कर उपलब्धियों को गिनाया भाजपा ने

 मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के सफलतम 1 वर्ष पूर्ण होने पर पत्रकार वार्ता कर उपलब्धियों को गिनाया भाजपा ने

भाजपा द्वारा हर मंडल में विकास का नारियल फोड़ने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा 

संजय शर्मा  संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

          धार- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सरकार का एक वर्ष पूरा होने पर ‘सेवा का संस्कार, विकास की रफ्तार, अभिनंदन भाजपा सरकार’ थीम पर प्रदेश भर में 22 से 25 मार्च तक कार्यक्रम आयोजित करेगी और सरकार की उपलब्धियों की जानकारी प्रदेश की जनता को देगी। भारतीय जनता पार्टी के धार जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कही।


             प्रदेश की भाजपा सरकार ने कोरोना संकट और आर्थिक संकट होने के बावजूद बीते एक साल में हर क्षेत्र में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। 

          23 मार्च को सुबह 11 बजे और शाम को 7 बजे सायरन बजेगा। जो व्यक्ति जहां होगा, वहीं मास्क लगायेगा। इसी दिन ‘सेवा का संस्कार, विकास की रफ्तार, अभिनंदन भाजपा सरकार’ की थीम पर हर मंडल में विकास का नारियल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 


        इस कार्यक्रम के अंतर्गत सभी स्वीकृत, जारी और पूर्ण हो चुके विकास कार्यों के स्थल पर झण्डे, बैनर, ढोल, ढमाकों के साथ जाकर स्थानीय कार्यकर्ता एवं नागरिक विकास का नारियल फोड़ेंगे। 24 मार्च को विभिन्न विधानसभा क्षेत्र, पंचायत एवं नगरों में कार्यक्रम आयोजित कर केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों का चौपाल लगाकर सम्मान किया जायेगा। कार्यक्रमों के दौरान पार्टी कार्यकर्ता कोविड 19 की गाइडलाइन का पालन करेंगे।


         25 मार्च को टीकाकरण अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण का अभियान चलाएंगे तथा पात्र नागरिकों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करेंगे और सहयोग करेंगे।


           प्रदेश सरकार के औद्योगिक निवेश मंत्री  राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि सत्ता में आते ही कमलनाथ सरकार ने वैचारिक आक्रमण शुरू कर दिए थे। उस सरकार ने आते ही वल्लभ भवन में प्रत्येक माह की पहली तारीख को गाया जाने वाला वंदेमातरम् गान बंद करवा दिया। श्रद्धा और आस्था के केंद्र मीसाबंदियों की सम्माननिधि को बंद कर दिया। कांग्रेस के नेता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं पर प्रतिबंध लगाने की बात करते थे और उन्हीं के रास्ते पर चलते हुए कमलनाथ ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय से सुरक्षा हटा दी। कमलनाथ सरकार ने दिग्विजयसिंह के इशारे पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे लाद दिये गए। भूमाफिया के नाम पर पार्टी कार्यकर्ताओं को परेशान किया जाने लगा। कमलनाथ ने प्रदेश की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2 लाख 43 हजार घर मेचिंग ग्रांट न होने का बहाना बनाकर लौटा दिये। लेकिन जब उन्हीं कमलनाथ के पीए के घर पर आयकर का छापा पड़ा, तो 283 करोड़ रूपए मिले। कमलनाथ के पास भ्रष्टाचार करने से लेकर आइफा अवार्ड तक के लिए पैसा था, लेकिन गरीब जनता के कल्याण के लिए पैसा नहीं था।  उमंग सिंगार, गोविंदसिंह और अन्य मंत्रियों ने सरकार पर शराब माफिया और खनन माफिया के प्रभाव में काम करने के आरोप लगाए। आखिरकार गरीबों का हक छीनने वाली उस सरकार को जाना पड़ा।  ज्योरादित्य सिंधिया एवं उनके साथियों ने कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया और चौथी बार प्रदेश में  शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार बनी।

भाजपा सरकार ने किया कोरोना से मुकाबला

         मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आते ही कोरोना संकट को गंभीरता से लिया और कोरोना को रोकने के लिए निरंतर प्रयास किए। अस्पतालों में व्यवस्थाएं की, संसाधन जुटाए। प्रधानमंत्री के आव्हान पर मध्यप्रदेश सरकार एवं संगठन ने मिलकर प्रवासी मजदूरों के लिए अभियान चलाया। कोई परिवार भूखा न सोये, बाहर से आने वाले मजदूरों के लिए समुचित व्यवस्था हो सके, इस बात पर जोर दिया गया। जिस प्रकार के संसाधन कोरोना संकट से निपटने के लिए जरूरी हैं, आज वे सब प्रदेश में हैं और हम इस संकट से उबरने में सफल हुए हैं।

विकास और जनकल्याण की योजनाओं में प्रदेश को बनाया अव्वल

             प्रदेश की भाजपा सरकार ने कोरोना संकट और आर्थिक संकट होने के बावजूद बीते एक साल में हर क्षेत्र में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। गेहूं उपार्जन के क्षेत्र में मध्यप्रदेश पंजाब और हरियाणा को पीछे छोड़कर देश में प्रथम स्थान पर आ गया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में गुणवत्ता मानकों के आधार पर मध्यप्रदेश देश में पहले स्थान पर है। स्व सहायता समूहों को ऋण वितरण के मामले में प्रदेश ने देश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जलजीवन मिशन में 25 लाख से अधिक कनेक्शन देकर प्रदेश सरकार देश में तीसरे नंबर पर रही है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश तीसरे स्थान रहा। स्ट्रीट वेंडरों को ऋण वितरण करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम स्थान पर रहा। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कार्ड जनरेशन में मध्यप्रदेश ने प्रथम स्थान पाया है। कोरोना टीकारण में 75 प्रतिशत फ्रंट लाइन और हेल्थ वर्कर को टीका लग चुका है और इस मामले में मध्यप्रदेश दूसरे स्थान पर है मध्यप्रदेश में टीकारण का जो प्रथम डोज सकल कवरेज है वह 86 प्रतिशत यानी देश में सर्वाधिक है।


विकास को दी रफ्तार 

             श्री दत्तीगांव ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारें कहती थी उनके पास पैसा नहीं है। लेकिन हमें गर्व है कि कोरोना संकट के बावजूद मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों, स्ट्रीट वेंडर्स और अन्य हितग्राहियों के खातों में 1 लाख, 18 हजार करोड़ रूपए की राशि डालकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्माननिधि योजना के लिए पात्र किसानों की सूची तक केंद्र को नहीं भेज रही थी, लेकिन हमें गर्व कि मध्यप्रदेश में 78 लाख किसानों को 5474 करोड़ रूपए से अधिक राशि किसानों के खातों में डाली गई है। मुख्यमंत्री सम्मान निधि के अंतर्गत 57 लाख किसानों को 1150 करोड़ रूपए का भुगतान मध्यप्रदेश की सरकार ने किया है। अब तक 44 लाख से अधिक किसानों को बीमे की राशि 8800 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। आप ने कहा कि प्रदेश सरकार ने चुनौती को अवसर में बदला। सरकार ने 5 महीने के रिकॉर्ड समय में प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों का निर्माण कराया। इसी के चलते पहले देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने 75 हजार घरों में गृह प्रवेश कराया था एवं 2 दिन पहले गृहमंत्री श्री अमित शाह जी ने 1 लाख से ऊपर मकानों में गरीबों का गृह प्रवेश कराया। श्री दत्ती गांव कहा कि झोपड़ी में रहने वाले गरीबों को स्वयं का मकान देने का काम प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी ने मध्यप्रदेश में किया है।  इस दौरान धार विधायक श्रीमती नीना वर्मा ने भी अपने विचार रखे। पत्रकार वार्ता के अंत में भाजपा संगठन की ओर से मंत्री दत्तीगांव ,विधायक नीना वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव ,मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने धार से पूर्व सांसद  सूरज भानु सोलंकी का विगत दिनों भोपाल में अचानक हृदयाघात से निधन होने पर दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।  पत्रकार वार्ता अवसर पर भाजपा के संभागीय सह मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी भी उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment