HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Friday 26 March 2021

देख ले अन्नदाता परेशान ना हो,छांव और पानी की व्यवस्था तो ही, गर्मी को देखते हुए मट्ठा और पना की व्यवस्था हो जाए तो कुछ बात बने

 देख ले अन्नदाता परेशान ना हो,छांव और पानी की व्यवस्था तो ही, गर्मी को देखते हुए मट्ठा और पना की व्यवस्था हो जाए तो कुछ बात बने 

धार कलेक्टर आलोक कुमार सिंह पहुंचे उपार्जन केन्द्र 

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

      धार- देख ले अन्नदाता परेशान ना हो,छांव और पानी की व्यवस्था तो ही,गर्मी को देखते हुए मट्ठा और पना की व्यवस्था हो जाए तो कुछ बात बने। कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने यह बात सनौली और पीपल खेड़ा में कही। वे आज सोसायटी द्वारा सायलों के माध्यम से गेहूं खरीदी की तैयारी देखने सनौली और पीपलखेड़ा पहुंचे थे। समर्थन मूल्य में गेंहू उपार्जन कार्य को व्यवस्थित, सुविधाजनक एवं सुरक्षात्मक रूप से पूर्ण करने के उद्देश्य से कलेक्टर ने मैदानी क्रियान्वयन की वस्तुस्थिति एवं खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा तथा कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए किए गए उपायों पर कैफियत ली।उल्लेखनीय है कि इन दोनों साइलों केंद्रों में आसपास के गांवों की 23 सोसायटी गेहूं का उपार्जन करेंगी। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि व्यवस्थाएं ऐसी रहे कि प्रतिदिन 500 किसान भी ट्रेक्टर ट्राली ले कर आ जाएं तो उन्हें परेशानी ना हो और गेहूं खरीदा जाए।


          कलेक्टर ने अधिकारियों से एक किसान से गेहूं खरीदी में लगने वाले समय के बारे में जानकारी ली। कहा कि रजिस्ट्रेशन से लेकर खरीदी तक ऐसी प्लानिंग हो कि किसान को अनावश्यक देरी ना हो। माईश्चर मीटर,छन्ना,किसानो के साथ सोसायटी के स्टाफ के लिए छाया की व्यवस्था और कूलर भी लगवाएं।


            ज्ञात रहे कि समर्थन मूल्य 1975 रूपये प्रति क्विंटल पर गेंहू उपार्जन कार्य 27 मार्च से प्रारम्भ किया जा रहा है। जिसमें जिले के 109 खरीदी केन्द्रों पर गेंहू एवं 11 केन्द्रों पर चने तथा मसूर की खरीदी प्रारंभ की जावेगी, जो निरंतर 5 मई तक चलेगी। खरीदी हेतु किसानों को शासन स्तर से एसएमएस भेजे जा रहे है। किसानों से अनुरोध किया गया है कि संबंधित खरीदी केन्द्र से संपर्क कर नियत तिथि को अपनी उपज लेकर खरीदी स्थान पर पहुँचे। किसान अपने साथ किसान पंजीयन की कापी, बैंक पासबुक एवं आधार कार्ड की कापी अनिवार्य रूप से लेकर जायें। 

            कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने बताया कि जिले में इस वर्ष ई-उपार्जन पोर्टल पर गेहूॅ के लिए 59 हजार 932, चना के लिए 9 हजार 163 तथा मसूर के लिए 161 किसानों द्वारा पंजीयन कराये गए है। खरीदी हेतु जिले में स्थापित-109 केन्द्रों में से समिति स्तरीय 63, गोदाम स्तरीय 19 एवं साइलो में  23 खरीदी केन्द्र है। धार जिले में पहली बार इस वर्ष शासन द्वारा साइलो निर्माण करवाये गए है। साइलो में स्थापित किये गये केन्द्र में से नौगांव, देदला, तोरनोद, तिरला-1, तिरला-2, उमरियाबडा, सलकनपुर, उटावद गुणावद-1, गुणावद-2, डेहरी उपडी एवं दिग्ठान कुल-12 केन्द्र उटावद ( पीपलखेडा) धार साइलो में तथा 11 केन्द्र नागदा-1 नागदा-2, कानवन-1, कानवन-2, कोद, मनासा-1, मनासा-2, पलवाडा-1, पलवाडा-2, तिसगांव-1 एवं तिसगांव- 2 मनाली ( नागदा) बदनावर साइलो पर संलग्न किये गये हैं। 


             इन केन्द्रों से संबंधित कृषकों की खरीदी साइलो पर की जावेगी। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिये एवं महिला स्व-सहायता समूह को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिये पूजा महिला स्व-सहायता समूह गुणावद को गेहू उपार्जन कार्य दिया गया। इसी प्रकार कृषि उत्पाद समूह को बढ़ावा देने के लिए सर्वोत्कर्ष कृषक उत्पादक कम्पनी ग्राम दसाई को खिलेडी-2 पर गेंहू उपार्जन कार्य हेतु नियुक्त किया गया हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी कृषकगणों से अनुरोध किया है कि सभी पंजीकृत किसान प्राप्त एसएमएस में उल्लेखित दिनांक को अपनी उपज लेकर संबंधित उपार्जन केन्द्र में जाकर तौल करावें।


No comments:

Post a Comment