मांडू उत्सव काे लेकर कलेक्टर आलाेककुमार सिंह ने प्रेसवार्ता कर पत्रकारों को दी जानकारी
संजय शर्मा संपादक
हैलो धार पत्रिका
धार - मांडू उत्सव में स्थानीय कलाकाराें काे भी माैका दिया जाएगा। साथ ही एडवेंचर गतिविधियाें के माध्यम से यहां आने वाले पर्यटक उत्सव का आनंद ले सकेंगे। उत्सव के दाैरान मांडू काे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कैसे पहुंचे इसे लेकर विशेषज्ञ जानकारी देंगे।
यह बात शनिवार काे कलेक्टाेरेट सभाकक्ष में आयाेजित प्रेसवार्ता में कलेक्टर आलाेककुमार सिंह ने कही। प्रेसवार्ता के बाद कलेक्टर सिंह मांडू के लिए रवाना हाे गए। यहां उन्हाेंने उत्सव स्थलाें का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं चाक-चाैबंद करने के निर्देश दिए। कलेकटर सिंह ने कार्यक्रम स्थल, फुट कोर्ट, रूपायन कला दीर्घा आदि स्थानाें का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने सीएमओ को पार्किंग, बैठक, साफ-सफाई आदि के संबंध में व्यवस्था सुचारू करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रगतिरत फॉसिल्स पार्क के कार्यों का निरीक्षण किया।
कलेक्टर आलोक कुमार सिंह के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत साथ थे। कलेक्टर ने प्रेसवार्ता में बताया कि मांडू का फासिल्स पार्क देश का तीसरा पार्क हैं। यहां हमने डायनासोर के अंडे सुरक्षित रखे हैं वाे उस समय के अनुसार ही है। इसे लेकर बड़े पैमाने पर काम किया जा रहा है। मांडू उत्सव के दाैरान यहां आने वाले पर्यटकाें और लाेगाें काे उत्सव के अलावा कई दर्शनीय स्थान भी देखने काे मिलेंगे। प्रेसवार्ता में एसपी आदित्यप्रतापसिंह और इवेंट मैनेजमेंट के लाेग भी उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment