HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Friday 15 January 2021

श्री मोहनखेड़ा महातीर्थ पर डाॅ. मोहन यादव उच्च शिक्षा मंत्री मध्यप्रदेश सरकार का आगमन हुआ

  श्री मोहनखेड़ा महातीर्थ पर डाॅ. मोहन यादव उच्च शिक्षा मंत्री मध्यप्रदेश सरकार का आगमन हुआ 

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

            राजगढ़ (धार) । मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. मोहन यादव का श्री मोहनखेड़ा महातीर्थ पर उज्जैन के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय नाहर के साथ आगमन हुआ । श्री यादव ने शत्रुंजयावतार श्री मोहनखेड़ा तीर्थ के मूलनायक प्रभु श्री आदिनाथ भगवान के जिन मंदिर व दादा गुरुदेव श्रीमद्विजय राजेन्द्रसूरीश्वरजी म.सा. के समाधि मंदिर में दर्शन वंदन किये ।

             तत्पश्चात् तीर्थ पर विराजित दादा गुरुदेव श्रीमद्विजय राजेन्द्रसूरीश्वरजी म.सा. की पाट परम्परा के श्री मोहनखेड़ा तीर्थ विकास प्रेरक वर्तमान गच्छाधिपति आचार्यदेवेश श्रीमद्विजय ऋषभचन्द्रसूरीश्वरजी म.सा. के दर्शन वंदन कर रक्षासूत्र बंधवाया और आशीर्वाद लिया । श्री यादव ने नवीन शिक्षा पद्धत्ती पर आचार्यश्री से विस्तृत चर्चा कर भावी सम्भावनाओं पर खुलकर बात चीत की । आचार्यश्री ने उच्च शिक्षा मंत्री श्री यादव को माॅं सरस्वती देवी की सुन्दर प्रतिमा भेंट की ।


              इस अवसर पर श्री आदिनाथ राजेन्द्र जैन श्वे. पेढ़ी ट्रस्ट श्री मोहनखेड़ा तीर्थ की ओर से गुरु राज विद्या साख संस्था के अध्यक्ष  राजेन्द्र मेहता, वेलसिंग भूरिया, नवीन बानिया, संजय बघेल एवं तीर्थ के सहप्रबंधक प्रीतेश जैन आदि ने मंत्री जी का बहुमान किया ।


No comments:

Post a Comment