HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Wednesday 27 January 2021

राष्ट्र धर्म विजय पद यात्रा द्वादश ज्योर्तिलिंग समापन समारोह , गौ संरक्षण व संवर्धन के लिए कृत संकल्पित है सरकार- मुख्यमंत्री

 राष्ट्र धर्म विजय पद यात्रा द्वादश ज्योर्तिलिंग समापन समारोह , गौ संरक्षण व संवर्धन के लिए कृत संकल्पित है सरकार- मुख्यमंत्री

समापन समारोह पर देश के कई प्रांत से संतश्री महामंडलेश्वर महाराज व साधु संत मंचासीन रहे 

 प्रदेश में गौशालाओं की स्थापना कर जैविक खेती को दिया जाएगा बढ़ावा : कृषि मंत्री पटेल 

भारतीय संस्कृति विश्व की सर्वश्रेष्ठ संस्कृति : संस्कृति मंत्री ठाकुर 


संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

       खण्डवा/ओंकारेश्वर - 28 जनवरी। ओंकारेश्वर के नजर निहाल आश्रम के पास आयोजित ‘‘राष्ट्र धर्म विजय पद यात्रा द्वादश ज्योर्तिलिंग समापन समारोह‘‘ में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो संदेश में कहा कि प्रदेश सरकार गौ संवर्धन एवं संरक्षण के लिए कृत संकल्पित है। प्रदेश सरकार ने गौ संरक्षण के लिए गौ सेवा आयोग भी गठित किया है तथा गौ अभ्यारण की स्थापना भी की है। 


           गुरूदेव नर्मदानंद बापजी की द्वादश ज्योर्तिलिंग यात्रा पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वीडियो संदेश के माध्यम से उन्हें बधाई दी और कहा कि प्रदेश सरकार नर्मदानंद जी के ‘‘जल, जंगल और जीव संरक्षण के संकल्प‘‘ को जमीन पर उतारने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।


यह थे मंचासीन 

         समापन समारोह पर देश के कई प्रांत से संतश्री महामंडलेश्वर महाराज व साधु संत, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय,  कृषि मंत्री कमल पटेल, संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर,


         राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से पराग अभ्यंकर, बलीराम पटेल,विश्व हिंदू परिषद राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हुकुमचंद सावला, रतलाम विधायक, मांधाता विधायक नारायण पटेल,भाजपा के जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल,पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त विजय दुबे,रतलाम ग्रामीण विधायक मकवाना, संयोजक जनजागरण राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन गंगा संरक्षण मंत्रालय भारत सरकार बिंदु भूषण दुबे , जन अभियान परिषद के पूर्व  उपाध्यक्ष प्रदीप पाण्डे, सहित विभिन्न संतगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


आवश्यकता जैविक खेती को बढ़ावा देने की 

             प्रदेश के कृषि मंत्री पटेल ने गुरूदेव नर्मदानंद बापजी की द्वादश ज्योर्तिलिंग पद यात्रा पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश सरकार की ओर से उन्हें बधाई दी और प्रदेश सरकार की ओर से उनका आभार प्रकट किया तथा कहा कि मध्यप्रदेश को जैविक खेती में नम्बर वन बनाएंगे।


           उन्होंने कहा कि रसायनिक उर्वरकों व कीटनाशकों के फसलों के प्रयोग के कारण केंसर रोग के लोग अधिक पीड़ित हो रहे है। इसलिए आवश्यकता जैविक खेती को बढ़ावा देने की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गौशालाओं की स्थापना हर पंचायत में की जायेगी तथा गौमूत्र व गोबर के माध्यम से जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में हुई थी यात्रा प्रारंभ


        प्रदेश की संस्कृति मंत्री सुश्री ठाकुर ने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व में सर्वश्रेष्ठ संस्कृति है। भारतीय संस्कृति में गाय को गौ माता के रूप में पूजा जाता है।


           उन्होंने गुरूदेव नर्मदानंद बापजी की द्वादश ज्योर्तिलिंग पद यात्रा समापन होने के अवसर पर उन्हें बधाई दी। पर्यटन मंत्री सुश्री ठाकुर ने इस अवसर पर बताया कि गुरूदेव नर्मदानंद बापजी ने 29 सितंबर 2019 को श्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थित में द्वादश ज्योर्तिलिंग की यात्रा प्रारंभ की थी।


ऐतिहासिक यात्रा का हुआ समापन


        भारतीय जनता पार्टी के महासचिव श्री विजयवर्गीय ने गुरूदेव नर्मदानंद बापजी को द्वादश ज्योतिर्लिंग पद यात्रा पूर्ण करने पर बधाई दी और कहा कि उनकी यह यात्रा ऐतिहासिक है। संचालन प्रदीप पाण्डे ने किया।



No comments:

Post a Comment