HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 31 January 2021

इंदौर में आयोजित भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में नेटवर्क मजबूत करने के साथ ही नियुक्तियों पर भी होगी चर्चा

 इंदौर में आयोजित भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में नेटवर्क मजबूत करने के साथ ही नियुक्तियों पर भी होगी चर्चा

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

        इंदौर - नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों के परिचय के साथ भाजपा की इंदौर बैठक का अनौपचारिक शुभारंभ हुआ। यह बैठक देवगुराडिया स्थित क्रिसेंट रीक्रिएशन सेंटर में हो रही है। उद्घाटन सत्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पी मुरलीधर राव की मौजूदगी में हो रहा है। शाम तक चलने वाली बैठक में चार सत्र होंगे।


        इस दौरान पी मुरलीधर राव, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा संबोधित करेंगे। बैठक में मिशन 2023 पर फोकस, नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी, दीनदयाल समितियों पर विचार विमर्श तथा दलितों और आदिवासियों में नेटवर्क मजबूत करने को लेकर चर्चा होगी। इनके अलावा प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत संगठनात्मक गतिविधियों पर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। बैठक में नगरीय निकाय चुनाव, निगम मंडलों में नियुक्तियां, जिला सहकारी बैंक में नियुक्तियां, भाजपा का कार्य विस्तार, विशेषकर आदिवासियों और दलितों में काम को आगे बढ़ाना जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।


             इनके अलावा नगरीय निकाय तथा पंचायत चुनाव के संबंध में रणनीति बनेगी। पार्टी चाहती है कि नगर निगम, नगर पंचायत और नगरपालिका के लिए अलग-अलग समितियां बने। प्रदेश में 16 नगर निगम, 98 नगर पालिका और 294 नगर पंचायत हैं।पिछली बार इनमें से अधिकांश में भाजपा का कब्जा रहा है। पार्टी यह इतिहास दोहराना चाहती है। इस दृष्टि से बैठक में व्यापक विचार-विमर्श होगा। तीन साल बाद पहली बार भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हो रही है।


           इसके अलावा 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारी, आदिवासियों और दलितों में नेटवर्क मजबूत करने, प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने के संबंध में भी विचार विमर्श होगा। अभी आधे से अधिक जिलों में कार्यकारिणी का गठन नहीं हुआ है। इस संबंध में रायशुमारी हो चुकी है।


    प्रदेश अध्यक्ष विष्णु शर्मा जिला कार्यकारिणी के गठन के संदर्भ में भी प्रदेश के नेताओं से चर्चा करेंगे।सभी पदाधिकारियों के रुकने की व्यवस्था पार्क में ही की गई है। लंच और डिनर के दौरान स्थानीय पदाधिकारी, सांसद, विधायक नव नियुक्त पदाधिकारियों से मुलाकात करने पार्क जाएंगे।


No comments:

Post a Comment