HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday, 14 January 2021

जिला प्रशासन, नगर पालिका तथा यूनिसेफ के माध्यम से मकर संक्रांति के पर्व पर जिला मुख्यालय पर आयोजित पतंग महोत्सव सम्पन्न हुआ

 जिला प्रशासन, नगर पालिका तथा यूनिसेफ के माध्यम से मकर संक्रांति के पर्व पर जिला मुख्यालय पर आयोजित पतंग महोत्सव सम्पन्न हुआ

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

           धार - जिला प्रशासन, नगर पालिका तथा यूनिसेफ के माध्यम से मकर संक्रांति के पर्व पर जिला मुख्यालय स्थित उदय रंजन क्लब ग्राउंड पर आयोजित पतंग महोत्सव सम्पन्न हुआ। पतंग महोत्सव में विधायक श्रीमती नीना वर्मा , कलेक्टर  आलोक कुमार सिंह सहित उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों ने पतंगबाजी कर अपने हुनर को दिखाया। 


                 पतंग महोत्सव का मुख्य उद्देश्य जनता को कोविड जागरूकता व धार को स्वच्छता में नम्बर 1 पर लाने के प्रति जागरूक करने का था। इस अवसर पर विधायक श्रीमति वर्मा तथा कलेक्टर श्री सिंह ने लोगो को गुड़-तिल के लड्डू तथा खिचड़ी का वितरण भी किया।



               इस महोत्सव में भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सन्तोष वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष पर्वत सिंह चौहान, नगर पालिका उपाध्यक्ष कालीचरण सोनवनिया, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सत्यनारायण दर्रो, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देंवेंद्र पाटीदार, सिटी मजिस्ट्रेट विशाखा देशमुख सहित जिले के अधिकारी, जनप्रतिनिधि , पत्रकार तथा बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे

No comments:

Post a Comment