HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Friday 18 December 2020

सरकार किसानों के हित के लिए हर संभव प्रयास कर रही है - मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव

 सरकार किसानों के हित के लिए हर संभव प्रयास कर रही है - मंत्री राजवर्धन सिंह  दत्तीगांव 

प्रदेश  के औद्योगिक नीति एवं  निवेष प्रोत्साहन मंत्री श्री दत्तीगांव के मुख्य आतिथ्यि में सम्पन्न हुए किसान सम्मेलन 

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका  

            धार - जिला मुख्यालय पर आज जिला स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन पी जी कालेज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के औद्योगिक नीति एवं  निवेष प्रोत्साहन मंत्री  राजवर्धन सिंह  दत्तीगांव थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक श्रीमती नीना वर्मा  ने की। सम्मेलन का प्रांरभ अतिथियों द्वारा माॅ सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया।  


                  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री दत्तीगांव ने कहा कि सरकार किसानों के हित में हर संभव प्रयास कर रही है। सरकार के बनते ही सबसे पहले किसानों की प्रीमियम की राषि जमा करवाई गई, जिससे किसानों को बीमा मिलने लगे। प्रदेष के मुख्यमंत्री ने सरकार बनते ही फसल बीमा पर कार्य किया। किसान सम्मान निधि में और मुख्यमंत्री सम्मान निधि दोनो ही बहुत अच्छी योजना है। जिससे किसानों को 10 हजार रूपए का लाभ मिलने लगा है। 


             उन्होने कहा कि आयुष्मान योजना ऐसी सुविधा है ,  जिससे हितग्राही को 5 लाख तक की स्वास्थ्य सेवाऐं प्रदान की जाती है। उन्होने कहा कि इसमें अभी थोडा गेप है, जिसे दूर करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किए जा रहे है। इससे वंचित लोगो को भी इसका लाभ मिल सकेगा। शासन ने किसानों को उत्कृष्ट गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराने, अवैध खाद की काला बाजारी को रोकने के लिए बहुत कार्यवाही की गई है।


              उन्होने किसान बिल को लेकर कहा  कि किसान अपने खुन पसीने से अपनी फसल बनाता है। इसके अच्छे दाम के लिए इस बिल के बाद वह जहाॅ चाहे अपनी फसल को बेच सकता है। जहाॅ उसे अपनी फसल का अच्छा दाम मिल सके। भविष्य में किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बेहतर कदम उठाए है। किसान इस बिल को समझे, पढे ।  इससे किसानों की दषा ओर सुदृढ होगी। हम सब मिल कर इसका  लाभ ले और इस प्रयास में शासन के साथ भागीदारी करे। 


           इस अवसर पर विधायक श्रीमती  नीना वर्मा ने कहा कि शासन का प्रयास है कि पंक्ति में लगे अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुॅचे। आज इसी कड़ी में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होने कहा कि योजनाऐं बहुत है, उन्हे समझना हमारे लिए आवष्यक है, जिससे हम उसका लाभ ले सके। उन्होने कहा आयुष्मान कार्ड किसी भी कियोस्क सेंटर पर जाकर निर्धारित राषि देकर बनवा ले और जिन्होने बनावा लिए है वे अपने परिचित के कार्ड बनवाने में सहायता करे। इस कार्ड से वे अपने बीमारी के खर्च से बच सकते है। इस कार्ड के बाद ईलाज में परेषानी नहीं होगी वे चिन्हित किए गए अस्पतालो में जाए और अपना कार्ड देकर उपचार करावें।


          कार्यक्रम के प्रारंभ में   कलेक्टर  आलोक कुमार सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाष डालते हुए सम्मेलन से लाभांवित होने वाले लाभार्थियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होने कहा कि मृत्यु प्रमाण पत्र के  अभाव में नामांतरण व बॅटवारे नहीं हो पा रहे है। उनके लिए पटवारी तथा आरआई के माध्यम से केम्प आयोजित किए जा रहे है। जिससे पीएम किसान योजना से वंचित लोगो को भी इसका लाभ मिल सकेगा। हमारा टारगेट यही है कि हम ऐसे लोगो को परिधी में लाए और उन्हे पीएम किसान योजना का लाभ मिले। 


              उन्होने बताया कि जिले में 70 नए आधार केंद्र चालु किए गए है। जिसमें ऐसे किसान जिनके आधार कार्ड में त्रुटि या सुधार है वह वहाॅ जाकर अपने कार्ड में सुधार करवा सकते है। उन्होने बताया कि  आॅनलाईन सेंटरों में 30 रूपए में आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है। इसके लिए भी केम्प आयोजित किए जा रहे है। जिससे किसानों और नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवा ले ताकि उन्हे ईलाज में कोई परेषानी न हो। 


                     इसके पश्चात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा  प्रधानमंत्री  श्री नरेंद्र मोदी के लाईव प्रसारण को देखा व सुना गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा प्रतीकात्मक रूप हितग्राही को चैक देकर लाभांवित किया। 


                इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक  आदित्य प्रताप सिंह , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संतोष वर्मा , अपर कलेक्टर एस एस सोलंकी , पत्रकार गण सहित बडी संख्या में कृषक  मौजूद थे।


No comments:

Post a Comment