HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 9 November 2020

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह द्वारा मतगणना के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा

 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह द्वारा मतगणना के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

           धार -  9 नवम्बर 2020-  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने सोमवार को बदनावर विधानसभा उप निर्वाचन-2020 की षासकीय पोलिटेक्निक महाविद्यालय धार में 10 नवम्बर को होने वाली मतगणना के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। श्री सिंह ने डाकमत पत्र गणना कक्ष, मतगणना कक्ष-1 तथा 2 में मतगणना के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवष्यक निर्देष दिए। श्री सिंह ने मतगणना स्थल पर की गई व्यवस्थाओं का बारिकी से अवलोकन किया और निर्वाचन आयोग के निर्देषों के अनुरूप सभी आवष्यक प्रबंध करने के निर्देष दिए। 


     श्री सिंह ने पोलिटेक्निक काॅलेज परिसर में मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। 1- काॅलेज परिसर मुख्य प्रवेश  द्वार पर प्रेक्षक, शासकीय अधिकारी-कर्मचारी, 2- काॅलेज परिसर मुख्य प्रवेश द्वार पर मीडिया, प्रत्याशी  एवं गणना एजेन्ट, 1- कालेज भवन चैनल गेट प्रवेष द्वार पर प्रेक्षक, शासकीय अधिकारी, 2- कालेज भवन चैनल गेट प्रवेष द्वार पर शासकीय मतगणना कर्मचारी, 3- कालेज भवन चैनल गेट प्रवेश द्वार पर प्रत्याशी  एवं गणना एजेन्ट तथा 4- कालेज भवन चैनल गेट प्रवेष द्वार पर मीडिया के प्रवेष के लिए की गई व्यवस्था का अवलोकन किया और आवष्यक निर्देष दिए। 


       श्री सिंह ने काॅलेज परिसर में साफ-सफाईं, छाया, पेयजल व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था व अन्य आवष्यक व्यवस्थाएं सुनिष्चित करने के निर्देष दिए। मतगणना स्थल पर मोबाईल अथवा अन्य कोई भी इलेक्ट्रानिक डिवाइस प्रतिबंधित रहेंगा। श्री सिंह ने मतगणना स्थल पर मतगणना कार्य में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए चाय, नाष्ता, भोजन व अन्य आवष्यक व्यवस्थाएं सुनिष्चित करने के निर्देष दिए।

            कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह ने मतगणना स्थल पर कोविड-19 के संक्रमण के बचाव के लिए सेनेटाइजर की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश  दिए। उन्होंने वाहनों की पार्किंग के लिए भी आवष्यक निर्देश  दिए है। 


          इस दौरान पुलिस अधीक्षक  आदित्य प्रताप सिंह, अपर कलेक्टर (विकास) एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  संतोष वर्मा, अपर कलेक्टर (राजस्व)  एस.एस. सोलंकी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी  बी.एस. कलेष, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बदनावर एवं रिटर्निंग आॅफिसर  रीवेन्द्र कटारे, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) धार  सत्यनारायण दर्रो, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग ए.एस. भिंडे, जिला कोषालय अधिकारी  मानसिंह डामर, डिप्टी कलेक्टर  भूपेन्द्र सिंह रावत, श्रीमती विशाखा देखमुख सहित अन्य विभागों के अधिकारी व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। 


No comments:

Post a Comment