HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 8 November 2020

बदनावर उपचुनाव में कांग्रेस का दावा 5 हजार से अधिक व भाजपा का दावा 20 हजार से अधिक मतों से विजय होंगे !

 बदनावर उपचुनाव में कांग्रेस का दावा 5 हजार से अधिक व भाजपा का दावा 20 हजार से अधिक मतों से विजय होंगे !

 10 नवंबर को दोपहर 12:00 बजे तक स्पष्ट होने लगेगा कि बदनावर का अगला विधायक कौन होगा

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

     धार - पूर्व कांग्रेसी विधायक राजवर्धन सिंह दत्तीगांव बदनावर विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद विगत दिनों उपचुनाव हुए हैं राजवर्धन सिंह दत्तीगांव इस्तीफे के बाद भाजपा पार्टी की  सदस्यता ग्रहण की और फिर शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री बने।  बदनावर विधानसभा में लगभग 2लाख 4 हजार  मतदाता है यहां पर 83.45 प्रतिशत मतदान के बाद लगभग 1 लाख 70 हजार मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग कर फैसला ईवीएम में बंद कर दिया है ।     10 नवंबर को इन मतों की गिनती होगी भाजपा से मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव और  कांग्रेस से कमल सिंह पटेल बसपा  एवं नोटा मिलाकर 4 उम्मीदवार मैदान में हैं।  कांग्रेस के कई नेता दावा कर रहे हैं कि हम 5 हजार से अधिक मतों से जीतेंगे वही भाजपा के कई नेता दावा कर रहे हैं कि हम तो 20 हजार से अधिक मतों से विजयश्री प्राप्त करेंगे। 10 नवंबर को दोपहर 12:00 बजे तक स्पष्ट होने लगेगा कि बदनावर का अगला विधायक कौन होगा। 


जातिगत समीकरण बदनावर विधानसभा 

आदिवासी 65 हजार

 राजपूत 38 हजार

 पाटीदार 28 हजार 

मुस्लिम/नायता 18 हजार 

माली 5 हजार

ब्राह्मण 4 हजार

 तेली 6 हजार 

जैन /अग्रवाल 4 हजार 

हरिजन 10 हजार

जाट 6 हजार

मोगिया 6 हजार 

गारी/चौधरी 4 हजार 

धाकड़ 4 हजार 

अन्य जाति  6 हजार 

इन आकड़ो के लगभग संख्या है 


No comments:

Post a Comment