HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 10 October 2020

शांति समिति की बैठक में आगामी त्यौहार शांति, सद्भाव एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाए जाने की अपील

 शांति समिति की बैठक में आगामी त्यौहार शांति, सद्भाव एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाए जाने की अपील

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 

                    धार - शांति समिति की बैठक आज पुलिस कन्ट्रोल रूम में अपर कलेक्टर एवं अपर जिला दण्डाधिकारी  शैलेन्द्रसिंह सोलंकी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में आगामी त्यौहारों और पर्वों के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की गई। श्री सोलंकी ने अवगत कराया कि 17 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक दुर्गा उत्सव का आयोजन किया जावेगा। विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित कि जाने वाली प्रतिमाह के लिए पांण्डाल का आकार 30×45 फीट नियत किया गया है। झॉकी निर्माता ऐसी झाकियों की स्थापना एवं प्रदर्शन नहीं करें। जिसमें संकुचित के कारण श्रद्धालुओं, दर्शकों की भीड़ की स्थति बने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न हो सके। ऐसी व्यवस्था आयोजकों को सुनिश्चित करना होगी। मूर्ति विसर्जन संबंधित आयोजन समिति द्वारा किया जाएगा। मूर्ति को विसर्जन स्थल पर ले जाने के लिए अधिकतम 10 व्यक्तियों के समूह की अनुमति होगी।


                इसके लिए आयोजकों को संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी, नगर दण्डाधिकारी से लिखित अनुमति प्राप्त किया जाना आवश्यक होगा।कोविड-19 संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए धार्मिक, सामाजिक आयोजन के लिए चल समारोह निकालने की अनुमति नहीं होगी। विसर्जन के लिए सामूहिक चल समारोह की अनुमति नहीं होगी। साथ ही गरबा के आयोजन नहीं हो सकेंगे। लाउड स्पीगर बजाने के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी की गई गाईड लाईन का पालन किया जाना अनिवार्य होगा। 


                    अपर जिला दण्डाधिकारी ने कहा कि रावण दहन के पूर्व परम्परागत श्री राम के चल समारोह प्रतिकात्मक रूप में अनुमति होगी। रामलीला तथा रावण दहन के कार्यक्रम खुले मैदान में फेस मास्क तथा सोशल डिस्टेंसिंग की शर्त पर आयोजन समिति द्वारा संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी/नगर दण्डाधिकारी की पूर्व अनुमति प्राप्त कर आयोजित किए जा सकेंगे। 100 से अधिक संख्या के जनसमूह के कार्यक्रमों के लिए संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी/नगर दण्डाधिकारी द्वारा प्रदाय की जा सकेगी। इस प्रकार के आयोजनों की वीडियोग्राफी आवश्यक रूप से कर आयोजकों को कार्यक्रम समाप्ति की 48 घंटे में प्रति संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी/ नगर दण्डाधिकारी को उपलब्ध करानी होगी। अपर जिला दण्डाधिकारी  सोलंकी ने नगर वासियों से अनुरोध किया है कि वे आगामी त्यौहार व पर्व कोविड-19 को देखते हुए शासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए शांति , सद्भाव  एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाए जाए।


                  श्री सोलंकी ने इन त्यौहारों के दौरान विद्युत, साफ-सफाई व अन्य आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए।  समिति के सदस्यों ने कहा कि आने वाले त्यौहारों और पर्वों के दौरान शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग किया जावेगा।


                    इस बैठक में अनुविभागीय दण्डाधिकारी धार सत्यनारायण दर्रो, सिटी मजिस्ट्रेट सुश्री विशाखा देशमुख, नगर पुलिस अधीक्षक  देवेन्द्र धुर्वे, सहित अन्य अधिकारी व समिति के सदस्यगण मौजूद थे। 


No comments:

Post a Comment