HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 19 October 2020

सेठ कमलनाथ नारी का अपमान करने का अधिकार नहीं है - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

 सेठ कमलनाथ नारी का अपमान करने का अधिकार नहीं है - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

बदनावर विधानसभा भाजपा प्रत्याशी राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के समर्थन में मुखयमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने ग्राम कानवन  में चुनावी जनसभा  को संबोधित 

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

          धार / कानवन - ग्राम कानवन में बदनावर विधानसभा भाजपा प्रत्याशी राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के समर्थन में मुखयमंत्री  शिवराज सिंह चौहान आयोजित चुनावी जनसभा  को संबोधित करते हुए कहा की  नवरात्र का समय चल रहा है। हम सब मां की आराधना में लगे हैं और सेठ कमलनाथ जी माताओं-बहनों का अपमान कर रहे हैं। बहन इमरती देवी के प्रति उन्होंने अत्यंत अशोभनीय टिप्पणी की। मुझे अपमानित कीजिए, उफ नहीं करूंगा, लेकिन माताओं-बहनों का अपमान बर्दाश्त नहीं करूंगा। क्या माताओं और बहनों की इज़्ज़त को तार-तार किया जाएगा? क्या कांग्रेस को महिलाओं का अपमान करने का हक़ है? क्या ठहाके लगा-लगाकर अमर्यादित भाषा का उपयोग किया जाएगा? 


                कमलनाथ जी, क्या आप मध्यप्रदेश की परंपरा को समझते हो?  मध्यप्रदेश की धरती पर बेटियों, माताओं और बहनों को पूजा जाता है, उनको अपमानित नहीं किया जाता! हम भूखे-नंगे ज़रूर हैं लेकिन उनके कल्याण के लिए सदैव प्रयासरत हैं।


           प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी किसान सम्मान निधि में अन्नदाता को 6 हजार रुपये प्रति वर्ष दे रहे हैं। हमने प्रदेश सरकार की ओर से उसमें 4 हजार रुपये जोड़कर देने का फैसला किया। अब प्रदेश के किसानों को हर साल 10 हजार रुपये मिलेंगे। हमने गरीबों की दुर्घटना में मृत्यु पर 4 लाख और सामान्य मृत्यु पर 2 लाख रुपये तथा अंतिम संस्कार के लिए 5 हजार रुपये देने की योजना बनाई। कमलनाथ जी आप उद्योगपति हैं, आप गरीब का दर्द क्या जानें! आपने संबल योजना बंद कर गरीब के कफन तक का पैसा छीन लिया। 


           कमलनाथ जी, यह वो धरती है जहाँ सीता मैया का अपहरण हुआ था तो रावण के वंश का कोई नामलेवा नहीं बचा। द्रौपदी का चीरहरण दुर्योधन और दुःशासन ने किया, तो उनके सौ भाइयों में से एक भाई भी जीवित नहीं बचा। यह धरती कुछ भी सह लेगी लेकिन महिलाओं का अपमान नहीं सहेगी। मेरी आप सभी से अपील है कि आगामी उपचुनाव में कमल का बटन दबाएँ, विकास का साथ दें और कॉंग्रेस को महिलाओं का अपमान करने के लिए सबक सिखाएँ।


           कार्यक्रम में विधानसभा चुनाव प्रभारी कृष्णमुरारी मोघे, भाजपा प्रत्याशी राजवर्धन सिंह दत्तीगांव पूर्व मंत्री रंजना बघेल प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार,  मंत्री प्रेमसिंह पटेल, विधायक नीना वर्मा, सांसद गुमानसिंह डामोर, पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार , जिला महामंत्री मनोज सोमानी ,जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर प्रहलाद सिंह सोलंकी, पुर्व सांसद सावित्री ठाकुर, राजेश अग्रवाल ,


               भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जगदीश जाट ,पूर्व विधायक करण सिंह पंवार,पूर्व विधायक जसवंत सिंह, सांसद छतर सिंह दरबार,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष  सन्नी रिन ,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉ अमृत पाटिदार,धर्मेंद्र शर्मा, देवेंद्र पटेल ,जिला मंत्री संजय बघेल ,कालीचरण  सोनवानिया,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष लाखन सिंह नवासा बदनावर विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष  समेत भाजपा के तमाम नेता मौजूद थे। संचालन डॉ प्रहलाद सिंह सोलंकी ने किया





No comments:

Post a Comment