HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Wednesday 14 October 2020

भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन और पार्टी की रीढ़ है: - सुहास भगत प्रदेश संगठन महामंत्री

 भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन और पार्टी की रीढ़ है: - सुहास भगत प्रदेश संगठन महामंत्री 

संजय शर्मा  संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

           धार / बदनावर -  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत बुधवार को बदनावर आए। यहां उन्होंने भाजपा कार्यालय में बैठक ली कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है और कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं, उन्होंने कोरोना संकट काल के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यों का भी जिक्र किया। साथ ही पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक चर्चा की। उन्होंने कहा कि कश्मीर में धारा 370 हटाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। कश्मीर में अब तिरंगा शान से लहराता है। 


           उन्होंने कहा कि यह उपचुनाव मध्यप्रदेश के भविष्य का चुनाव है। शिवराज सरकार ने जनहितैषी कार्य किए। उनके बारे में हमे घर घर जाकर मतदाताओं को बताना है। हम राजनीति सत्ता के लिए नही , बल्कि सेवा के लिए करते है। भाजपा विचारधारा की पार्टी है। हम केवल अंत्योदय के नारे ही नही लगाते, हम सामाजिक रूप से अंतिम  पंक्ति में खड़ा कहलाने वाले गरीब  की चिंता भी करते है। भाजपा  के शासनकाल  में हर वर्ग खुश है। 


              मंच पर सहसंगठन मंत्री  मध्यप्रदेश हितानंद शर्मा, संभागीय संगठन मंत्री जयपाल सिंह चावड़ा, भाजपा प्रत्याशी राजवर्धनसिंह दत्तीगांव, विधानसभा प्रभारी कृष्णमुरारी मौघे, भाजपा प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव, झाबुआ सांसद गुमानसिंह डामोर, सावित्री ठाकुर, नीना वर्मा, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रंजना बघेल, प्रह्लादसिंह सोलंकी, राजेश अग्रवाल, दिनेश गिरवाल, रामेश्वर मुकाती, विनोद शर्मा, राज बर्फा, वीरेंद्रसिंह बघेल, सजंय बघेल,जयदीप पटेल.  मुकामसिंह निगवाल, सरदार मेडा, राजेश तोमर आदि थे। कार्यक्रम का संचालन दिलीप पटोंदिया ने किया। आभार चुनाव संचालक खेमराज पाटीदार ने माना।


No comments:

Post a Comment