HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Friday 16 October 2020

यह चुनाव बदनावर का ही नहीं बल्कि प्रदेश बचाने के लिए भी हो रहा है- वीडी शर्मा भाजपा अध्यक्ष

 यह चुनाव बदनावर का ही नहीं बल्कि प्रदेश बचाने के लिए भी हो रहा है- वीडी शर्मा भाजपा अध्यक्ष

 

कमलनाथ सरकार ने योजनाओं को बंद कर प्रदेश के मतदाताओं के साथ सरेआम धोखाधड़ी और गद्दारी की -  राजवर्धन सिंह दत्तीगांव

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

          धार / बदनावर- आज यहां बस स्टैंड पर भाजपा प्रत्याशी एवं उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के समर्थन में महती चुनाव सभा हुई। जिसे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा,केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला एवं स्वयं राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने संबोधित किया। इससे पूर्व उन्होंने अपने नाम निर्देशन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष प्रस्तुत किए। सभा में भाजपा अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि इस बार विशेष उपचुनाव है। यह केवल बदनावर का ही चुनाव नहीं है यह प्रदेश बचाने के लिए भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने गरीब वर्ग के कल्याण तथा उनके हितों की रक्षा के लिए जो योजनाएं लागू की गई थी उन्हें उद्योगपति कमलनाथ ने अपने मुख्यमंत्री काल में बंद कर दिया। 


             यही नहीं महिलाओं एवं बच्चों को जो मदद दी जाती थी उसे भी छीन लिया गया था। किंतु शिवराजसिंह चौहान के मुख्यमंत्री बनने पर फिर से यह योजनाएं शुरू की गई है। कांग्रेस की कमल नाथ सरकार ने समाज के हर वर्ग के लोगों के साथ धोखा किया। किसान युवा मजदूर सबके साथ गद्दारी की गई। उनका बदनावर से कोई लेना-देना नहीं था। न ही प्रदेश के अन्य किसी हिस्से से। उन्होंने केवल छिंदवाड़ा का विकास किया। उन्होंने कहा कि 2003 से पहले जिन दिग्विजय सिंह ने प्रदेश का बंटाधार किया था उन्हीं के इशारों पर कमलनाथ की सरकार चल रही थी।


            बहुत कम समय में ही उन्होंने प्रदेश को भ्रष्टाचार में डुबो दिया था। हमें चुनाव में इस गुमराह करने वाली मंडली को जवाब देना है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री रुपाला ने कहा कि यह चुनावी सभा नहीं बल्कि विजयी सभा है। कभी कांग्रेस के प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि हम दिल्ली से एक रुपया देते हैं जो गांव तक पहुंचते-पहुंचते 15 पैसे रह जाता है। इस बात का जवाब हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है। वे गरीब किसान के बैंक खाते में सीधे पैसे डाल रहे हैं। उन्होंने चुनाव सभा में लोगों से कहा कि 3 नवंबर को वे स्वयं मतदान करने के लिए जाने की बजाय जोड़े से जाएं तथा पड़ोसियों को भी इसके लिए प्रेरित करें। 


           सभा  को संबोधित करते हुए राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने पूछा कि गद्दार कौन है। शिवराजसिंह चौहान या कमलनाथ। जिन्होंने कर्ज माफी से लेकर न जाने किन किन योजनाओं को बंद कर प्रदेश के मतदाताओं के साथ सरेआम धोखाधड़ी और गद्दारी की। इसका जवाब आपको चुनाव में अवश्य देना है। आज आपने मुझे इस लायक बनाया है, इसलिए मैं यहां खड़ा हूं।


        पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार ने स्वागत भाषण दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने संचालन किया। महामंत्री मनोज सोमानी ने आभार माना। कार्यक्रम में विधानसभा चुनाव प्रभारी कृष्णमुरारी मोघे, कविता पाटीदार, रंजना बघेल, मंत्री प्रेमसिंह पटेल, विधायक नीना वर्मा, सांसद गुमानसिंह डामोर, सावित्री ठाकुर, राजेश अग्रवाल समेत भाजपा के तमाम नेता मौजूद थे।




No comments:

Post a Comment