महिला कार्यकर्ता घर घर जाए व सरकार की योजनाओं की जानकारी दे- प्रदेशाध्यक्ष सुश्री लता एलकर
भाजपा महिला मोर्चा का बदनावर विधानसभा स्तरीय सम्मेलन संपन्न
संजय शर्मा संपादक
हैलो धार पत्रिका
बदनावर- महिलाओं को शिवराज सरकार ने अनेक अधिकार एवं सुविध्यान दी हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं व बालिकाओं के जन्म से लेकर विवाह और फिर वृद्धावस्था तक के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। हमें इन योजनाओं को हर लाभार्थी को चिन्हित कर उसे स्मरण करवाना है। साथ ही आगामी चुनाव में महिला मोर्चा की भी खासी भूमिका रहेगी। इसके लिए संगठनात्मक तैयारी कर ले। यह बात यहां भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित विधानसभा स्तरीय महिला मोर्चा सम्मेलन में मौर्चे की प्रदेशाध्यक्ष सुश्री लता एलकर ने कही।
एलकर ने कहा कि महिलाओं को राजनीति में आगे आना चाहिए। भाजपा में हमेशा महिलाओ को पुरुषों के बराबर सम्मान मिलता है। भाजपा एक मात्र दल है जिसने मातृ शक्ति को सम्मान देने हेतु महिलाओं हेतु आरक्षण निर्धारित किया है आज उसी का यह परिणाम है कि कार्यकर्ता सम्मेलन में महिलाओं की अत्यधिक और अप्रत्याशित भीड़ देखने को मिल रही है। निश्चित ही इससे यह इस साबित साबित होता है कि मध्य प्रदेश की हमारी समस्त मातृशक्ति भाजपा की रीति-नीति के साथ लगातार जुड़ रही हैं। उन्होंने संगठनात्मक विचार रखते हुए कहा कि हमारा संगठन किसी व्यक्ति विशेष का संगठन नहीं है। हमारा संगठन एक-एक कार्यकर्ताओं से मिलकर बना है। उन्होंने महिलाओं से घर घर जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी महिलाओ को देने व भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आव्हान किया।
विधानसभा चुनाव प्रभारी कृष्णमुरारी मोघे ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारी सरकार आम जनमानस की सरकार है। जो लगातार जन कल्याणकारी कार्य कर रही है। शिवराज ने लक्ष्मी लाड़ली, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना,विधवा पेंशन आदि चालू की।यह जनकल्याणकारी योजनाएं प्रदेश वासियों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। हमे एकजुट हो कर कार्य करना है और भाजपा को विजयी बनाना है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री व उपचुनाव सह प्रभारी सुश्री कविता पाटीदार ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा की हमारा प्रदेश ऐसा है जहां पर पहले महिलाएं सुरक्षित नही रहती थीं, लेकिन शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री बनने के बाद से अब वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उनके लिए अनगिनत योजनाएं हमारे मुख्यमंत्री चला रहे हैं। उन्होंने महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं से भाजपा की जीत का संकल्प दिलाते हुए कहा कि बदनावर के भाजपा उम्मीदवार को प्रचंड मतों से विजयश्री दिलाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार लगातार हमारी महिलाओं के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। यही कारण है कि देश भर में महिलाएं सरकार पर भरोसा जता रही हैंं।
कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना बघेल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव, राजगढ़ मंडी के पूर्व अध्यक्ष हर्षवर्धनसिंह दत्तीगांव आदि ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण मौर्चे की जिलाध्यक्ष श्रीमती सुषमा पाठक ने दिया व मौर्चे द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यो से अवगत कराया। सम्मेलन में प्रदेश संयोजक आशा सेंगर, मौर्चे की प्रभारी अनामिका ठाकुर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष आशा सराफ आदि मंचासीन थे।
अतिथियों का स्वागत जिला कोषाध्यक्ष कुसुम जैन, आशा उपाध्याय, सुनीता नागर, संगीता राठौड़, राधिका सोनी, किरण राठौड़, शांति परमार, साक्षी उपाध्याय, कविता गोयल, मंजू विश्वकर्मा, भारती राठौड़, किरण राठौड़, सपना राठौड़, कविता कावलिया, कला कलार, गायत्री प्रजापत, अनिता धाडवी, निर्मला पाटीदार, माया जायसवाल, सुनीता परमार आदि ने किया। संचालन जिला महामंत्री माध्वीकुंवर सोलंकी ने किया। आभार नगर प्रभारी प्रीति तरुण रावल ने माना।
No comments:
Post a Comment