HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Wednesday, 23 September 2020

मुख्यमंत्री के आगामी दिनों में होने वाले प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने अधिकारियों के लिया व्यवस्थाओं का जायजा

 मुख्यमंत्री के आगामी दिनों में होने वाले प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने अधिकारियों के लिया व्यवस्थाओं का जायजा

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

                धार - 23 सितम्बर 2020/ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दौरा 26 सितम्बर को जिले की बदनावर तहसील के कोटेश्वर में प्रस्तावित है। 


             इस दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसी संबंध में आज कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने कोटेश्वर स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को सौंपे गये कार्यो को तैयार कर कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थित करने के निर्देश दिये। 


            इसके पूर्व कलेक्टर आलोक कुमार सिंह  हैलीपेड स्थल भी पहुँचे तथा वहाँ का बारीकी से निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। 


                इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सन्तोष वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी बदनावर नेहा साहू सहित जिले के अधिकारी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment