HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Wednesday 16 September 2020

मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने धार जिला मुख्यालय पर किया मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना अंतर्गत ’’अन्न उत्सव’’ का शुभारंभ

 मंत्री राजवर्धन सिंह  दत्तीगांव ने धार जिला मुख्यालय पर किया मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना अंतर्गत ’’अन्न उत्सव’’ का शुभारंभ

 

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

      धार - 16 सितम्बर 2020/ मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना अंतर्गत ’’अन्न उत्सव’’ (नवीन पात्रता पर्ची वितरण समारोह) का आयोजन जिला मुख्यालय पर भारतीय खेल प्राधिकारण परिसर जेतपुरा धार में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव थे। समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माॅ सरस्वती के छायचित्र पर दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर किया।


             समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री श्री दत्तीगांव ने कहा कि मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के तहत ’’अन्न उत्सव’’ कार्यक्रम आज पूरे प्रदेश  में चल रहा है। मुख्यमंत्री जी की यह बहुत ही जीवनदायनी योजना है। किन्ही कारणों पिछले 2 वर्ष से नवीन पात्र हितग्राहियों को लाभ नहीं मिल पा रहा था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने जब से प्रदेश की बागदोड़ संभाली है अन्त्योदय इस भाव को आत्मसाध कर जनसेवा का कार्य किया है। कोविड-19 काल में उदारता दिखाते हुए अधिकारियों को निर्देष दिए कि एपीएल तथा बीपीएल के हितग्राही राषन से वंचित न रहे। इसके लिए उन्होने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। जिनकी वजह से आज व्यापक पैमाने पर प्रदेष के लोगो को इस योजना का लाभ मिल रहा है।


                  उन्होने कहा आज जिला मुख्यालय के साथ समूचे जिले में उचित मूल्य की दुकानो पर पर्ची व राषन का वितरण किया जा रहा है। जिससे हितग्राहियो के जीवन में खुषीयाॅ लौटेगी। इस अवसर पर विधायक नीना विक्रम वर्मा तथा जिला पंचायत अध्यक्ष मालती पटेल ने भी समारोह को संबोधित किया। इसके पष्चात मुख्यमंत्री जी के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से किया गया। प्रसारण पूर्ण होने के पष्चात अतिथियों द्वारा जिले के हितग्राहियों को प्रतिकात्मक रूप से पात्रता पर्ची एवं खाद्यान्न का वितरण किया। 


            समारोह के आरंभ में कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने समारोह की रूप रेखा तथा योजना के अंतर्गत जिले में लांभावित हितग्राहियों की जानकारी दी। उन्होने कहा कि यह कार्यक्रम बहुत ही महत्पूर्ण है। शासन द्वारा ऐसे व्यक्ति जिन्हे पात्रता पर्ची के अभाव के कारण राषन नहीं मिल पा रहा था। उन्हे भी इस योजना से ष्राषन का लाभ मिलेगा। जिले के 86 हजार 49 नवीन हितग्राहियों को जोडा जा चुका। One Nation One Ration Card  योजना का क्रियान्वयन प्रदेष मे पूर्व से ही किया जा रहा हैं। जिसके तहत नवीन हितग्राही अपनी सुविधानुसार किसी भी  उचित मूल्य से राषन प्राप्त कर सकते है। 

              समारोह में बताया गया कि वर्तमान में जिले में 3.66 लाख परिवार के 17.7 लाख हितग्राही पात्रता सूची में दर्ज है तथा शासन की इस योजना का लाभ प्राप्त कर रहे है। योजना अंतर्गत अन्त्योदय 35 किलो प्रति परिवार तथा प्राथमिकता श्रेणी के प्रति सदस्य 5 किलो खाद्यान्न, 1 किलो नमक प्रति परिवार तथा 1.5 ली केरोसिन प्रति परिवार प्रदाय किया जा रहा है। 


              प्रदेश में लाभान्वित होने वाले हितग्राहियो की अधिकतम सीमा समाप्त होने से पिछले 2 वर्ष से नवीन पात्र हितग्राहियों को लाभ नहीं मिल पा रहा था। मध्यप्रदेश शासन के निर्णय अनुसार 25 श्रेणियों के अंतर्गत धार जिले को 98874 नवीन हितग्राहियो को जोडने का लक्ष्य प्राप्त हो रहा है। जिसमें अभी तक 86049 हितग्राहियों को जोडा जा चुका है। जिसमें से 11 हजार परिवारों की पात्रता पर्ची जारी हो चुकी है जिन्हे सितम्बर माह से राशन मिलना शुरू हो जाएगा। शेष हितग्राहियों को जोडने की प्रक्रिया जारी है। इस प्रकार माह नवम्बर 2020 तक कोविड-19 के कारण प्रधानमंत्री गरीब योजना के तहत प्रति सदस्य 5 किलो खाद्यान्न तथा 1 किलो दाल प्रति परिवार मुफ्त में वितरण की जाएगी।


          इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती मोहन पटेल, विधायक धार नीना विक्रम वर्मा, कलेक्टर आलोक कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संतोष वर्मा, राजीव यादव, नगर पालिका उपाध्यक्ष कालीचरण सोनवानिया उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment