HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Friday 14 August 2020

धार कलेक्टर द्वारा बदनावर के ग्राम तिलगारा, छायन तथा चिकित्सालय का निरीक्षण

  धार  कलेक्टर द्वारा बदनावर के ग्राम तिलगारा, छायन तथा चिकित्सालय का निरीक्षण

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

            धार -  14 अगस्त 2020/ कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने आज बदनावर तहसील के ग्राम तिलगारा, छायन में जाकर स्थापित होने वाले फूड प्रोसेसिंग पार्क यूनिट के प्रस्तावित साइट्स का अवलोकन कर्नाटक से आये उद्योगपतियों के साथ किया। सीईओ जिला पंचायत सन्तोष वर्मा साथ थे। 

               जिला उद्योग व व्यापार केंद्र के महाप्रबंधक ने बताया की उद्योगपतिगण ग्राम भेंसोला भी गए। उन्होंने बताया कि इन ग्रामों में खाद्य प्रसंस्करण इकाई के लिए अनुकूल वातावरण एवं जमीन की तलाश उद्योगपतियों को थी। इसी सिलसिले में आज कलेक्टर और उद्योगपतियों का भृमण था। 

           

 इसके पश्चात कलेक्टर ने बदनावर के शासकीय चिकित्सालय पहुँचकर निर्मित होने वाले डायलिसिस कक्ष को देखा और चिकित्सालय में आईसीयू वार्ड, डायलिसिस तथा अन्य मशीनों की स्थापना कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश बीएमओ को दिए।

No comments:

Post a Comment