HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 27 August 2020

भाजपा किसान मोर्चा ने कृषि मंत्री के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन

 भाजपा किसान मोर्चा ने कृषि मंत्री के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन

वायरस एवं अत्यधिक वर्षा से खराब हो रही सोयाबीन फसल एवं अन्य फसलों के सम्बंध में ज्ञापन दिया गया

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

             धार - जिले में वायरस एवं अत्यधिक वर्षा से खराब हो रही सोयाबीन फसल एवं अन्य फसलों के सम्बंध में कृषि मंत्री कमल पटेल के नाम धार कलेक्टर आलोक कुमार सिंह को भाजपा जिला किसान मोर्चा द्वारा एक ज्ञापन दिया गया।


         भाजपा किसान मोर्चा  जिलाध्यक्ष जगदीश जाट ने बताया कि जिले में वायरल के कारण सोयाबीन पीली पड़ रही है और खेत सुख रहे है। जिससे किसानों को भारी नुकसान होगा एवं विगत दिनों जिले में लगातार दो तीन दिन तक हुई बारिश के कारण कई जगह नदी,तालाबों में बाढ़ आने से फसले पुरी तरह से बर्बाद हो गई है । कलेक्टर से चर्चा कर अवगत कराया की सम्बधित अधिकारियों द्वारा फसलों का सर्वे कराकर आंकलन करके किसानों को राहत दिलाई जाए ।


         कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने किसान मोर्चा को आश्वासन दिया की शीघ्र ही किसानों की फसल संबधित समस्या का हल किया जाएगा। 


           इस अवसर पर किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉ अमृत पाटीदार,मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा,रामेश्वर गड़ी, रामदयाल यादव, अनिल सेठ,कृष्णा लाठी, कमल वर्मा,कमल सिंह पटेल,रमेश रघुवंशी, अनिल यादव,हरि ओम पाटिदार, हरीश रघुवंशी अदि उपस्थित थे। 


No comments:

Post a Comment