HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 4 August 2020

अयोध्या में श्री राम मंदिर शिलान्यास अवसर पर 5 अगस्त को भाजपा मनाएगी दीपोत्सव

अयोध्या में श्री राम मंदिर शिलान्यास अवसर पर 5 अगस्त को भाजपा मनाएगी दीपोत्सव 

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 
        धार- 5 अगस्त 2020 को अयोध्या में श्री राम मंदिर का शिलान्यास होना है जो हिंदू धर्म व पूरे भारतवर्ष के लिए अत्यंत ही गर्व का विषय है। धार जिला भाजपा अध्यक्ष राजीव यादव ने कहा हम सब हिंदू भाई बहनों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है जो कि अथक परिश्रम और प्रयासों से हमें प्राप्त हुई है। जिस प्रकार से भगवान रामचंद्र जी बुराई पर जीत प्राप्त करके जब अयोध्या वापस आए थे तो अयोध्या पर सभी लोगों ने  दीप जलाकर हर्षोल्लास के साथ उनका स्वागत किया था उसी प्रकार शिलान्यास के दिन जिले के समस्त मंडल क्षेत्रों में यह उत्सव  हर्षोल्लास पूर्वक मनाएगा। इस हेतु जिला भाजपा  मंडलो में निम्न कार्यक्रम करेगा जिसमें
          अपने अपने घरों और प्रतिष्ठान के सामने रंगोली बनाई जाएगी साथ ही प्रत्येक घरों में कम से कम 5 दीपक जलाए जाएंगे साथ ही बड़ी संख्या में भी दीप प्रज्वलित किया जाएगा एवं घरो में रामचंद्र जी की पूजा अर्चना,सुंदर कांड का पाठ , कीर्तन व भजन आयोजित होंगे। इस दौरान अपने अपने घरों व प्रतिष्ठानों में भगवा ध्वज, झंडी, लरी आदि भी लगाई जाएगी। साथ ही
            शंख, घंटी, ढोल, नगाड़े वह आतिशबाजी भी की जाएगी। श्री यादव ने कहा कि यह कार्य 5 अगस्त 2020 को सायं 7:00 बजे एक साथ सभी मंडलो में किया जाए। सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस कार्य में बढ़-चढ़कर के सहभागी बने तथा साथ ही अपने मित्र, पड़ोसी, रिश्तेदार, परिवार को भी ज्यादा से ज्यादा सूचित कर उत्सव मनाने के लिए प्रेरित करे। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा संभागीय सह मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि कोविड-19 की वजह से सभी लोग कार्यक्रम घर पर ही रह करके मनाएंगे और सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य रूप से पालन करें तथा 2 गज की दूरी  जरूर बनाए रखें जिससे अपने आप को सुरक्षित रख सके।

No comments:

Post a Comment