HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 11 July 2020

केबिनेट मंत्री राजा राजवर्धन सिंह दत्तीगांव का मंत्री बनने के बाद सादलपुर में प्रथम बार आगमन कार्यकर्ताओ ने गर्मजोशी से स्वागत किया

केबिनेट मंत्री राजा राजवर्धन सिंह दत्तीगांव का मंत्री बनने के बाद सादलपुर में प्रथम बार आगमन कार्यकर्ताओ ने गर्मजोशी से स्वागत किया

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 
            बदनावर/सादलपुर  - विधानसभा क्षेत्र को प्रथम बार म.प्र केबिनेट को शिवराज सरकार  में स्थान मिलने पर क्षेत्र की जनता में जबरदस्त उत्साह है। जब केबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव का मंत्री बनने के बाद सादलपुर में प्रथम बार आगमन हुआ तो सादलपुर मण्डल के कार्य कर्ताओं तथा जनता ने गर्म जोशी के साथ भव्य स्वागत किया ।माता चौक पर मंच सजाया गया नगर के बाहर से ही ढोल नगाड़ों के साथ चल समारोह के रूप में यात्रा निकाली गई।
                  पूष्प माला व पूष्प वर्षा कर जगह जगह अभिनंदन किया गया। दत्तीगांव  को साफा बंधाया गया। आरोग्य हास्पीटल के डाॅ गढ़वाल ने सम्मान पत्र भेंट किया। भाजपा वरिष्ठ नेता जसवन्त सिंह नवासा ने अंग वस्त्र व श्रीफल भेंट किया। ग्राम पंचायत सरपंच गजेन्द्र सोनगरा ने माल्यार्पण कर साफा श्रीफल भेंट किया।अशोक चौधरी ने गुलदस्ते से तथा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लाखन सिंह नवासा , 
             सादलपुर मण्डल अध्यक्ष मुन्नालाल पटेल,पूर्व अध्यक्ष राजेश वर्मा,राधेश्याम निगम ,रामदयाल यादव ,मोहन सिंह राजावत,नागूसिह ठाकुर,चतरसिह ठाकुर, मलखान सिंह तंवर ,डाॅ रामनारायण वर्मा , अर्जुनसिंह दरबार,उदयसिह चौहान, घनश्याम चौहान, शिवनारायण जाट ,सतीश चौहान, संजय सोलंकी, अनिरुद्ध सिंह ठाकुर, राजेश बैरागी, मनीष जैन,भमर नाथ, कैलाश नाथ,रामनाथ पटेल, लाखनसिंह चौहान, संदीप पटेल, नौशाद खां,सहित मण्डल के पदाधिकारियों ने गर्म जोशी से स्वागत किया।साफा रामभरोसे वर्मा ने बांधा एवं पतंजलि योगपीठ जिला धार का नर्मदा सिंचाई योजना जो बदनावर क्षेत्र के लिए मंजूर हुई है उस योजना में धार विकास खण्ड के जो गांव वंचित रह गए हैं उनको भी जोड़ा जाकर सिंचाई योजना का लाभ दिया जाने का ज्ञापन वंचित ग्राम पंचायतों के आवेदन के साथ सौपा। 

                  माननीय मंत्री महोदय ने अपने उद्बोधन में आवेदन को समर्थन देते हुए आगामी समय में बदनावर नर्मदा सिंचाई योजना का भूमि पूजन आचार संहिता लगने से पहले कराई जाकर वंचित क्षेत्र को भी जोड़ने का आश्वासन दिया व क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने की बात कही। मंच पर सरदारपुर के पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया,पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार,पूर्व मण्डी डायरेक्टर राजेश अग्रवाल डाॅ प्रहलाद सिंह सोलंकी, दिलीप सिंह सिसौदिया केसूर,विमल जैन, समन्दर सिंह कछवाया  खेरोद सहित जिले के एवं सादलपुर मण्डल के गण मान्य पदाधिकारी उपस्थित थे बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की उपस्थिति रही। संचालन युवा मिडिया प्रभारी लोकेन्द्रसिंह चौहान ने किया।

               

No comments:

Post a Comment